लाइफ फ्लेम 1 और लाइफ विंड 6 बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

लाइफ फ्लेम 1 और लाइफ विंड 6 बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
विज्ञापन
रिलायंस डिजिटल ने हाल ही में शुरुआती तौर पर लाइफ-ब्राडेंड स्मार्टफोन फ्लेम 1 अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था। कंपनी ने रविवार को एक नए लाइफ विंड 6 स्मार्टफोन के साथ लाइफ फ्लेम 1 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। लाइफ फ्लेम 1 की कीमत जहां 6,490 रुपये हैं, वहीं लाइफ विंड 6 रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर 7,090 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट को रिलायंस डिजिटल आउटलेट से भी खरीदा जा सकता है।

लाइफ ब्रांडेड फोन की तरह ही लाइफ फ्लेम 1 और लाइफ विंड 6 भारत में 4जी एलटीई एफडीडी बैंड 3 (1800एमएचज़ेड) और टीडीडी बैंड 40 (2300 एमएएच) सपोर्ट करेंगे।

डुअल सिम (माइक्रो सिम+माइक्रो सिम) के साथ लाइफ फ्लेम 1 में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 218पीपीआई है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। हैंडसेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर दिया गया है। 1 जीबी की रैम के साथ ग्राफिक के लिए एरीनो 304 जीपीयू (400 एमएचजेड) है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

लाइफ फ्लेम 1 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस बजट स्मार्टफोन के कैमरे को ही इसकी सबसे बड़ी खासियत माना जा सकता है। इसके साथ ही कैमरे में फेस डिटेक्शन, ब्लिंक डिटेक्शन और स्माइल डिटेक्शन मोड दिये गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में जीपीआरएस/एज, 3जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर हैं।
 

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 132.6x66.2x9.3 मिलीमीटर है और वजन 138 ग्राम है। फोन में 2000एमएएच की ली-आयन बैटरी है जिसके 8 घंटे तक टॉकटाइम और 200 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने की बात कही गई है। यह फोन व्हाइट, ब्लैक, डार्क ब्लू और डार्क रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

लाइफ विंड 6 स्मार्टफोन भी डुअल सिम (माइक्रो सिम+माइक्रो सिम) सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए  (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 पर चलता है। बाकी सारे स्पेसिफिकेशन फ्लेम 1 स्मार्टफोन जैसे ही हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो जीपीआरएस/एज, 3जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिये गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 143.5x72x8.7 मिलीमीटर है और वजन 156 ग्राम है।

लाइफ विंड 6 में 2250 एमएएच की बैटरी है जिसके 6 घंटे तक एचडी वीडियो प्लेबैक और 32 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक करने का दावा किया गया है।

दोनों ही हैंडसेट में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई कनेक्टिविटी फीचर हैं। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »