30 दिन में मिले 50,000 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन, इस सरकारी App ने की मदद

DoT ने घोषणा की है कि Sanchar Saathi ने अक्टूबर 2025 में 50,000 से ज्यादा चोरी/लॉस्ट मोबाइल वापस दिलाए। कर्नाटक और तेलंगाना 1 लाख रिकवरी के साथ टॉप राज्यों में शामिल हैं।

30 दिन में मिले 50,000 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन, इस सरकारी App ने की मदद

Photo Credit: Unsplash/ Saketh

ख़ास बातें
  • Sanchar Saathi से अक्टूबर 2025 में 50,000+ फोन रिकवर
  • देशभर में कुल रिकवरी 7 लाख पार, कर्नाटक-तेलंगाना में सबसे ज्यादा रिकवरी
  • रियल-टाइम अलर्ट से हर मिनट एक मोबाइल ट्रेस
विज्ञापन

भारत में मोबाइल चोरी और गुम हुए फोन की रिकवरी को लेकर DoT ने बड़ा अपडेट दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म ने अक्टूबर 2025 में पहली बार 50,000 से ज्यादा खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन रिकवर कर दिए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ एक महीने का है और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन गवर्नेंस में लोगों के भरोसे को मजबूत करता है। कुल मिलाकर, देशभर में अब तक 7 लाख से अधिक डिवाइस वापस मिल चुके हैं।

इस रिकवरी स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंत्रालय के मुताबिक, Sanchar Saathi की मदद से हर मिनट एक से ज्यादा फोन वापस मिल रहा है। राज्यों की बात करें तो कर्नाटक और तेलंगाना टॉप पर हैं, जिनमें दोनों ने 1 लाख से ज्यादा फोन रिकवर किए हैं। महाराष्ट्र करीब 80,000 रिकवरी के साथ तीसरे स्थान पर है। जून से अक्टूबर 2025 के बीच मंथली रिकवरी में 47% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह साफ है कि सिस्टम तेजी से और ज्यादा प्रभावी हो रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, Sanchar Saathi की सफलता की वजह इसका इंडिजिनस, ऑटोमेटेड और रियल-टाइम ट्रेसिंग सिस्टम है। जैसे ही कोई रिपोर्टेड चोरी/गुम मोबाइल किसी SIM के साथ चालू होता है, सिस्टम तुरंत अलर्ट ट्रिगर करता है, एक मैसेज रजिस्टर्ड यूजर को जाता है और दूसरा संबंधित थाने को। इससे पुलिस तुरंत कार्रवाई कर पाती है और फोन रिकवर होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यह पूरा मॉडल राज्यों और केंद्र की एजेंसियों के सहयोग पर आधारित है। DoT की Digital Intelligence Unit (DIU), फील्ड ऑफिसेस और देशभर के पुलिस विभाग लगातार कोऑर्डिनेशन में काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कई ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए गए हैं, ताकि ग्राउंड टीम की क्षमता और रेस्पॉन्स टाइम बेहतर हो सके।

इसके साथ ही, DoT ने नागरिकों से अपील की है कि वे Sanchar Saathi ऐप डाउनलोड करें। इससे न सिर्फ खोए/चोरी हुए फोन को रिपोर्ट और ब्लॉक किया जा सकता है, बल्कि नया या पुराना फोन खरीदने से पहले उसकी वैधता भी चेक की जा सकती है। इसके अलावा, ऐप के जरिए फ्रॉड कॉल्स और मैसेजेज की रिपोर्टिंग और बैंकों/फाइनेंशियल संस्थानों के वैरिफाइड कॉन्टैक्ट नंबर भी चेक किए जा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »