200MP कैमरा वाले Motorola ‘Frontier’ की लाइव इमेज आई सामने

कैमरा मॉड्यूल में जिस 200MP HP1 सेंसर को हाइलाइट किया गया है, यह वही सेंसर है, जिसे पिछले साल सैमसंग ने लॉन्‍च किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 11:23 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्टफोन काफी वक्‍त से अफवाहों में बना हुआ है
  • अब इस डिवाइस के रेंडर भी सामने आ गए हैं
  • फोन में 125W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है

अफवाहें हैं कि इस साल जुलाई में यह डिवाइस लॉन्‍च हो सकती है।

स्‍मार्टफोन मेकर मोटोरोला (Motorola) के ‘खजाने' से जल्‍द एक बड़ी डिवाइस निकल सकती है। रिपोर्टों पर भरोसा करें, तो कंपनी 200 मेगापिक्‍सल कैमरा सेंसर वाला स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इसका नाम मोटोरोला ‘फ्रंटियर' (Motorola ‘Frontier') बताया जा रहा है, जो काफी वक्‍त से अफवाहों में बना हुआ है। अफवाहों को ताकत देने के लिए इस डिवाइस के रेंडर भी सामने आ गए हैं। अगर मोटोरोला 200 मेगापिक्‍सल कैमरा के साथ डिवाइस लॉन्‍च करती है, तो वह इंडस्‍ट्री में यह फीचर देने वाली पहली कंपनी होगी।    

androidcentral ने अपनी रिपोर्ट में SamMobile के हवाले से जानकारी दी है, जो एक नई इमेज दिखाती है। इसमें कैमरा लेंस को देखा जा सकता है साथ ही कैमरा मॉड्यूल पर 200MP का भी जिक्र है। कैमरा मॉड्यूल में जिस 200MP HP1 सेंसर को हाइलाइट किया गया है, यह वही सेंसर है, जिसे पिछले साल सैमसंग ने लॉन्‍च किया था। हालांकि तब कंपनी ने यह नहीं बताया था कि स्‍मार्टफोन्‍स के लिए यह सेंसर कबतक उपलब्‍ध होगा। 
Advertisement

इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट यह कह रहे कि सैमसंग के 200 मेगापिक्‍सल सेंसर को इस साल सबसे पहले शाओमी अपनी डिवाइस में पेश करेगी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि शाओमी, सोनी के सेंसर की ओर रुख कर रही है। ऐसे में मोटोरोला इस लेंस को पेश करने वाला पहला ब्रैंड हो सकती है। 

अफवाहें हैं कि इस साल गर्मियों में यह डिवाइस लॉन्‍च हो सकती है। मुमकिन है कि यह लॉन्‍च जुलाई में हो। फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में कहा जाता है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर होगा और यह 125W चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी से लैस होगा। अपकमिंग मोटो डिवाइस में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दिया जाएगा। 200 मेगापिक्‍सल कैमरा सेंसर के अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर और 12 मेगापिक्‍सल का टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होंगे। फोन में स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन भी मिलेंगे। Motorola Frontier में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 125 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.