LG की नई W-सीरीज़ से 26 जून को उठेगा भारत में पर्दा

LG W-Series: LG ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी 26 जून को भारत में अपनी नई W-सीरीज़ का स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 22 जून 2019 16:13 IST
ख़ास बातें
  • LG W-Series के फोन के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं
  • किफायती सेगमेंट में उतारा जाएगा LG W-Series का फोन
  • नॉच को ब्लैक बार की मदद से छुपाया जा सकेगा

LG की नई W-सीरीज़ से 26 जून को उठेगा भारत में पर्दा

LG ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी 26 जून को भारत में अपनी नई W-सीरीज़ का स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। LG इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए टीज़र के अनुसार, आगामी LG W-Series के फोन ट्रिपल रियर कैमरा, कम-रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए नाइट मोड और एलजी ब्रांड के नए स्मार्टफोन वाइड-एंगल तस्वीरें खींचने में भी मदद करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि LG W-Series में नॉच को ब्लैक बार की मदद से छुपाया जा सकेगा।

LG ने भारत में 26 जून को अपनी आगामी डब्ल्यू-सीरीज के फोन लॉन्च के लिए इनवाइट भी भेज दिए हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर टीज़र के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया गया है, यहां आपको ‘Notify Me' का बटन भी मिलेगा। टीज़र इमेज़ के अनुसार, नए LG फोन में वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ इसके तीन कलर वेरिएंट होंगे- ब्राइट शेड ऑफ ब्लू, ग्रीन और ब्लैक।
Advertisement
 

LG W-Series के फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे

LG का दावा है कि फोन के एआई कैमरे कई फोटोग्राफी मोड्स और फीचर्स से लैस होंगे जैसे कि नाइट मोड, पोर्टेट मोड, बोकेह मोड और साथ ही फोन वाइड-एंगल तस्वीरें खींचने में भी सक्षम होंगे। इसका मतलब फोन के पिछले हिस्से पर दिए रियर सेंसर में से एक सेंसर वाइड-एंगल लेंस होगा। LG ने इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। लेकिन फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं है कि स्मार्टफोन में मीडियाटेक या फिर क्वालकॉम कौन से चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा।

LG ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन की एक दिलचस्प विशेषता यह होगी कि वाटरड्रॉप नॉच के आकार को बदला जा सकेगा। टीज़र इमेज के अनुसार, यूज़र्स 'U' और 'V' आकार में से चयन कर पाएंगे या फिर चाहें तो इसे ब्लैक बार की मदद से छिपा भी सकेंगे। इसके अलावा LG का कहना है कि आगामी LG W-Series का फोन किफायती सेगमेंट में उतारा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.