LG X2 (2019) लॉन्च, जानें सारी खासियतें

LG X2 (2019) की कीमत 98,000 कोरियाई वॉन (करीब 11,500 रुपये) है। यह दाम 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज का है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 17:52 IST
ख़ास बातें
  • एलजी एक्स2 (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • एलजी एक्स2 (2019) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • 13 मेगापिक्सल का कैमरा है LG X2 (2019)
LG X2 (2019) को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह हैंडसेट LG K30 (2019) के नाम से आएगा। नया स्मार्टफोन बीते साल जून महीने में दक्षिण कोरियाई मार्केट में पेश किए गए एलजी एक्स2 का अपग्रेड है। एलजी एक्स2 (2019) एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले और एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आता है। इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन है। इसके अलावा एलजी एक्स2 (2019) मिलिट्री ग्रेड बॉडी और 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

LG X2 (2019) price

एलजी एक्स2 (2019) की कीमत 98,000 कोरियाई वॉन (करीब 11,500 रुपये) है। यह दाम 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज का है। स्मार्टफोन नए ऑरोरा ब्लैक रंग में मिलेगा। एलजी का यह फोन अमेरिकी मार्केट में एलजी के30 (2019) के नाम से आएगा। यह इस साल ही मई में लॉन्च किए गए एलजी के30 का अपग्रेड होगा।

याद रहे कि एलजी ने बीते साल जून में दक्षिण कोरियाई मार्केट में एलजी एक्स2 को उतारा था।
 

एलजी एक्स2 (2019) के स्पेसिफिकेशन

एलजी एक्स2 (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 295 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425  प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

एलजी के इस फोन में पिछले हिस्से पर सिर्फ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस को सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

एलजी एक्स2 (2019) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इस फोन की बैटरी 3,000 एमएएच की है। डाइमेंशन 147x71.5x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 147 ग्राम।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.