एलजी एक्स पावर और एक्स स्टाइल स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 जून 2016 13:17 IST
एलजी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के साथ अपनी नई एक्स सीरीज़ के दो स्मार्टफोन पेश किए थे। एक्स सीरीज के ये स्मार्टफोन एक्स कैम और एक्स स्क्रीन थे। अब कंपनी ने चुपचाप अपनी इस सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए हैंडसेट यूक्रेन में लॉन्च किए हैं। इसकी जानकारी रूट नेशन वेबसाइट द्वारा दी गई।

यूक्रेन में एलजी एक्स पावर और एलजी एक्स स्टाइल को लॉन्च किया गया है। दोनों ही हैंडसेट की स्पेसिपिकेशन बजट सेगमेंट वाले हैं और ये पॉलीकारबोनेट बॉडी के साथ आएंगे। याद रहे कि एलजी ने हाल ही में एक्स5 को ट्रेडमार्क कराया था जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एलजी जी5 का कमज़ोर वेरिएंट होगा।

हार्डवेयर के हिसाब से बात करें तो एलजी के इन दोनों स्मार्टफोन में कुछ भी ध्यान खींचने योग्य नहीं तो है, लेकिन एक्स पावर 4100 एमएएच की बैटरी के लैस है।
 
(एलजी एक्स पावर और एक्स स्टाइल की तस्वीर)

Advertisement
बात स्पेसिफिकेशन की करें तो एलजी एक्स पावर में 5.3 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.14 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735 क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। प्रोसेसर के साथ देने के लिए मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एलजी एक्स पावर में रियर फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। यूक्रेन में इसकी कीमत 200 डॉलर (करीब 13,400 रुपये) होगी।

एलजी एक्स पावर के साथ लॉन्च किए गए एलजी एक्स स्टाइल में 5 इंच का 720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट और 1.5 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। बैटरी के मामले में यह हैंडसेट एलजी एक्स पावर की तुलना में बहुत कमज़ोर है। 2100 एमएएच की बैटरी एक्स स्टाइल का हिस्सा है। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का। एलजी एक्स स्टाइल की कीमत 180 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) रहने की उम्मीद है। फिलहाल इन हैंडसेट को यूक्रेन के बाहर लॉन्च करने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.