Rs 40 हजार सस्ता मिल रहा है LG का ये धांसू फोन, स्क्रीन हो जाती है रोटेट

Flipkart पर LG Wing फोन 29,999 रुपये की छूट के साथ लिस्ट है, जिसकी कीमत भारत में 69,990 रुपये थी। यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। नई कीमत के साथ फोन की सेल 13 अप्रैल मंगलवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2021 13:17 IST
ख़ास बातें
  • LG Wing को 69,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था
  • एलजी विंग Flipkart पर डिस्काउंट के साथ है लिस्ट
  • फोन में दिया गया है अनोखा रोटेटिंग डिस्प्ले
LG Wing स्मार्टफोन पर भारत में 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन इससे पहले 69,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब आप इस फोन को महज 29,999 रुपये में Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आपको इस फोन पर पूरे 40,000 रुपये की छूट प्राप्त हो रही है। जैसे कि सभी जानते हैं कि LG ने अपना मोबाइल कारोबार बंद करने का फैसला किया है। हालांकि फिलहाल कंपनी अपने मौजूदा स्मार्टफोन की बिक्री कर रही है, इस साल 31 जुलाई तक कंपनी अपना पूरा बिजनेस बंद तक देगी। Flipkart एलजी विंग फोन पर 1 साल तक की वॉरंटी और पांच साल तक की सर्विस प्रदान कर रही है।

साल 2020 से LG द्वारा पेश किया गया यह दूसरा सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर है। इससे पहले कंपनी ने LG G8X ThinQ स्मार्टफोन पर कुछ इस तरह का ऑफर पेश किया था।
 

LG Wing price in India, sale

Flipkart पर LG Wing फोन 29,999 रुपये की छूट के साथ लिस्ट है, जिसकी कीमत भारत में 69,990 रुपये थी। यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की है। नई कीमत के साथ फोन की सेल 13 अप्रैल मंगलवार से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो LG Wing फोन ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में आता है। अपने रिव्यू में हमने बताया था कि एलजी विंगल अनोखे फीचर से लैस एक अच्छा फोन है। ऐसे में यदि आप इस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो डिस्काउंट ऑफर के साथ इसे खरीदने का एक शानदार मौका आपको मिल रहा है।
 

LG Wing specifications

डुअल सिम LG Wing एंड्रॉयड 10 पर आधारित Q OS पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) पी-ओलेड फुलविज़न पैनल है। यह प्राइमरी स्क्रीन है। सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की है। यह फुल-एचडी+ (1,080x1,240 पिक्सल) जी-ओलेड पैनल है। प्राइमरी स्क्रीन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। पिक्सल डेनसिटी 395 पीपीआई है।

एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.9 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसमें हेक्सा मोशन स्टेबलाइज़र है। डुअल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के कारण LG Wing में गिंबल मोशन कैमरा फीचर है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी विंग में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेंसर है, एफ/ 1.9 लेंस के साथ।

एलजी विंग की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

LG ने अपने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह क्विक चार्ज 4.0+ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 169.5x74.5x10.9mm और भार 260 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Unique swiveling display
  • Clean software
  • Bad
  • Slow charging
  • Big and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Wing, LG Wing Price in India, LG Wing Specifications, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.