LG Wing से उठा पर्दा, डुअल डिस्प्ले और गिंबल कैमरे से है लैस

LG Wing की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। फोन सबसे पहले अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।

LG Wing से उठा पर्दा, डुअल डिस्प्ले और गिंबल कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • एलजी विंग में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • LG Wing एंड्रॉयड 10 पर आधारित Q OS पर चलता है
विज्ञापन
LG Wing से पर्दा उठ गया है। यह दक्षिण कोरियाई कंपनी LG का एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट के तहत पहला डिवाइस है। मकसद है कि स्मार्टफोन मार्केट में नए यूज़ेब्लिटी कंसेप्ट को पेश किया जाए। इनमें से एक स्विभल स्क्रीन है जो 90 डिग्री रोटेट हो सकता है। LG ने सॉफ्टवेयर के लिहाज से भी कई बदलाव किए हैं ताकि नए फॉर्म फैक्टर में यूज़र एक्सपीरियंस बेहतरीन रहे। एलजी विंग में हिंज मैकनिज़म है। एलजी विंग में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 

LG Wing availability details

एलजी विंग की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। फोन सबसे पहले अक्टूबर की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में उपलब्ध होगा। फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

LG Wing specifications, features

एलजी विंग में एक हिंज है जो हाइड्रॉलिक डैमपर के साथ डुअल स्प्रिंग और डुअल लॉक को इस्तेमाल कर मुख्य स्क्रीन पर रोटेशन की सुविधा देता है। कंपनी ने प्राइमरी स्क्रीन के पिछले हिस्से पर थर्मोप्लास्टिक पॉलीऑक्सीमिथलीन का इस्तेमाल किया है।
 
lg

नए फॉर्म फैक्टर के कारण यूज़र के पास अब बेसिक मोड और स्विभल मोड हैं। स्विभल मोड के बारे में कंपनी का कहना है कि फोन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से 90 डिग्री में रोटेट होता है। जिसके बाद मुख्य स्क्रीन लैंडस्केप मोड में आ जाती है। इससे वाइड-स्क्रीन अनुभव मिलता है। अब यूजर प्राइमरी स्क्रीन पर वीडियो देखने के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ और काम कर सकते हैं। LG ने विंग स्मार्टफोन पर वीडियो प्ले करने के लिए YouTube और Tubi के साथ साझेदारी की है।

LG Wing स्मार्टफोन मल्टी ऐप फीचर के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र्स ऐप्स के जोड़े का शॉर्टकट बना सकते हैं, जिन्हें वे प्राइमरी के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर एक साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं। स्मार्टफोन ग्रिप लॉक के साथ आता है जिसे एक बार इनेबल करने पर सेकेंडरी स्क्रीन ग्रिप का काम करेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, डुअल सिम LG Wing एंड्रॉयड 10 पर आधारित Q OS पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) पी-ओलेड फुलविज़न पैनल है। यह प्राइमरी स्क्रीन है। सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की है। यह फुल-एचडी+ (1,080x1,240 पिक्सल) जी-ओलेड पैनल है। प्राइमरी स्क्रीन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। पिक्सल डेनसिटी 395 पीपीआई है।

एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.9 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसमें हेक्सा मोशन स्टेबलाइज़र है। डुअल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के कारण LG Wing में गिंबल मोशन कैमरा फीचर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी विंग में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है, एफ/ 1.9 लेंस के साथ।

एलजी विंग की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

LG ने अपने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह क्विक चार्ज 4.0+ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Unique swiveling display
  • Clean software
  • कमियां
  • Slow charging
  • Big and bulky
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Wing specifications, LG Wing, LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  4. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  7. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  8. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  9. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »