• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG Wing रोटेटिंग स्क्रीन के साथ आज देगा भारत में दस्तक, यहां देखें लॉन्च लाइवस्ट्रीम

LG Wing रोटेटिंग स्क्रीन के साथ आज देगा भारत में दस्तक, यहां देखें लॉन्च लाइवस्ट्रीम

LG Wing की कीमत भारत में दक्षिण कोरियाई मार्केट की कीमत के आसपास हो सकती है। वहां, एलजी विंग के 128 जीबी बेस वेरिएंट की कीमत KRW 1,098,900 (लगभग 71,400 रुपये) है।

LG Wing रोटेटिंग स्क्रीन के साथ आज देगा भारत में दस्तक, यहां देखें लॉन्च लाइवस्ट्रीम

LG Wing फोन ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में आता है

ख़ास बातें
  • LG Wing में दिया जाएगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन में दो स्क्रीन दी जाएगी, जिसमें से एक 90 डिग्री रोटेट होगी
  • एलजी विंग में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी
विज्ञापन
LG Wing भारत में आज वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, यह इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। एलजी विंग स्मार्टफोन दक्षिण कोरियाई कंपनी LG का एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट के तहत पहला डिवाइस है, जिसका उद्देश्य स्मार्टफोन मार्केट में नए यूज़ेब्लिटी कंसेप्ट को पेश करना है। इस स्मार्टफोन को साल 2020 के सबसे अनोखे डिज़ाइन किए गए स्मार्टफोन के रूप में देखा जाता है, एलजी विंग में दो स्क्रीन दी गई है जिसमें से एक स्विभल स्क्रीन है जो 90 डिग्री रोटेट हो सकती है। एलजी विंग को ग्लोबली पेश किया जा चुका है और हाल ही में इसे दक्षिण कोरिया में खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है।
 

LG Wing livestream, price in India (expected)

LG India ने LG Wing भारत लॉन्च की जानकारी सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से दी है। फोन की कीमत दक्षिण कोरियाई मार्केट की कीमत के आसपास हो सकती है। वहां, एलजी विंग के 128 जीबी बेस वेरिएंट की कीमत KRW 1,098,900 (लगभग 71,400 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में आता है। भारत लॉन्च इवेंट आज सुबह 11.30 बजे शुरू होने वाला है, जिसे देखने को लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
 

LG Wing specifications

डुअल सिम LG Wing एंड्रॉयड 10 पर आधारित Q OS पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) पी-ओलेड फुलविज़न पैनल है। यह प्राइमरी स्क्रीन है। सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की है। यह फुल-एचडी+ (1,080x1,240 पिक्सल) जी-ओलेड पैनल है। प्राइमरी स्क्रीन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। पिक्सल डेनसिटी 395 पीपीआई है।

एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.9 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसमें हेक्सा मोशन स्टेबलाइज़र है। डुअल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के कारण LG Wing में गिंबल मोशन कैमरा फीचर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी विंग में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है, एफ/ 1.9 लेंस के साथ।

एलजी विंग की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

LG ने अपने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह क्विक चार्ज 4.0+ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Unique swiveling display
  • Clean software
  • कमियां
  • Slow charging
  • Big and bulky
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »