LG Wing भारत में 28 अक्टूबर को देगा दस्तक, इन खूबियों से होगा लैस

LG Wing का एलजी के एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट के तहत पेश किया गया पहला डिवाइस है। इस स्मार्टफोन का उद्देश्य है स्मार्टफोन मार्केट में नए यूज़ेब्लिटी कंसेप्ट को पेश करना।

LG Wing भारत में 28 अक्टूबर को देगा दस्तक, इन खूबियों से होगा लैस

कंपनी के पोस्टर में #ExploreTheNew का हैशटैग दिया गया है

ख़ास बातें
  • LG का वर्चुअल इवेंट 28 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे होगा शुरू
  • LG Wing में मौजूद है डुअल रोटेटिंग स्क्रीन
  • एलजी विंग में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
विज्ञापन
LG Wing स्मार्टफोन को भारत में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स भेजना शुरू कर दिया है। बता दें, यह दक्षिण कोरियाई कंपनी LG का एक्सप्लोरर प्रोजेक्ट के तहत पहला डिवाइस है। इस स्मार्टफोन का उद्देश्य है स्मार्टफोन मार्केट में नए यूज़ेब्लिटी कंसेप्ट को पेश करना। इस फोन की खासियत है फोन में मौजूद डुअल स्क्रीन, जिसमें आगे की तरफ स्थित स्क्रीन 90 डिग्री में रोटेट हो जाती है। इसके अलावा कंपनी ने सॉफ्टवेयर के लिहाज से भी इस फोन में कई बदलाव पेश किए हैं, ताकि नए फॉर्म फैक्टर में यूज़र एक्सपीरियंस बेहतरीन रहे।
 

LG Wing availability details

कंपनी ने भारत में 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रेस इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी के पोस्टर में #ExploreTheNew का हैशटैग दिया गया है, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि कंपनी अपने नए LG Wing स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। यह वर्चुअल इवेंट 11.30 बजे शुरू किया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन ऑरोरा ग्रे और इल्यूज़न स्काई रंग में उपलब्ध होगा।
 

LG Wing specifications, features

एलजी विंग में एक हिंज है जो हाइड्रॉलिक डैमपर के साथ डुअल स्प्रिंग और डुअल लॉक को इस्तेमाल कर मुख्य स्क्रीन पर रोटेशन की सुविधा देता है। कंपनी ने प्राइमरी स्क्रीन के पिछले हिस्से पर थर्मोप्लास्टिक पॉलीऑक्सीमिथलीन का इस्तेमाल किया है।
lg


नए फॉर्म फैक्टर के कारण यूज़र के पास अब बेसिक मोड और स्विभल मोड हैं। स्विभल मोड के बारे में कंपनी का कहना है कि फोन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से 90 डिग्री में रोटेट होता है। जिसके बाद मुख्य स्क्रीन लैंडस्केप मोड में आ जाती है। इससे वाइड-स्क्रीन अनुभव मिलता है। अब यूजर प्राइमरी स्क्रीन पर वीडियो देखने के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर कुछ और काम कर सकते हैं। LG ने विंग स्मार्टफोन पर वीडियो प्ले करने के लिए YouTube और Tubi के साथ साझेदारी की है।

LG Wing स्मार्टफोन मल्टी ऐप फीचर के साथ आता है। इसकी मदद से यूज़र्स ऐप्स के जोड़े का शॉर्टकट बना सकते हैं, जिन्हें वे प्राइमरी के साथ सेकेंडरी स्क्रीन पर एक साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं। स्मार्टफोन ग्रिप लॉक के साथ आता है जिसे एक बार इनेबल करने पर सेकेंडरी स्क्रीन ग्रिप का काम करेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, डुअल सिम LG Wing एंड्रॉयड 10 पर आधारित Q OS पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) पी-ओलेड फुलविज़न पैनल है। यह प्राइमरी स्क्रीन है। सेकेंडरी स्क्रीन 3.9 इंच की है। यह फुल-एचडी+ (1,080x1,240 पिक्सल) जी-ओलेड पैनल है। प्राइमरी स्क्रीन 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। पिक्सल डेनसिटी 395 पीपीआई है।

एलजी विंग में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, एफ/ 1.9 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसमें हेक्सा मोशन स्टेबलाइज़र है। डुअल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के कारण LG Wing में गिंबल मोशन कैमरा फीचर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी विंग में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है, एफ/ 1.9 लेंस के साथ।

एलजी विंग की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

LG ने अपने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह क्विक चार्ज 4.0+ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Unique swiveling display
  • Clean software
  • कमियां
  • Slow charging
  • Big and bulky
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »