LG W11, LG W31 और LG W31+ भारत में लॉन्च, कीमत 9,490 रुपये से शुरू

LG W11 की कीमत भारत में 9,490 रुपये तय की गई है, जबकि LG W31 और LG W31+ की कीमत क्रमश: 10,990 रुपये और 11,990 रुपये है। यह तीनों ही फोन मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आते हैं, जो कि खरीद के लिए इस महीने के अंत में उपलब्ध होंगे।

LG W11, LG W31 और LG W31+ भारत में लॉन्च, कीमत 9,490 रुपये से शुरू

LG W सीरीज़ के तीनों ही मॉडल्स में मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • LG W31 और LG W31 Plus ट्रिपल रियर कैमरा से लैस हैं
  • LG W11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • तीनों फोन में मिलेगा स्टोरेज में अंतर
विज्ञापन
LG W11, LG W31 और LG W31+ स्मार्टफोन को भारत में कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन्स के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नए मॉल्डल LG W10, W30 और W30 Pro के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर पेश किए गए हैं, जिन्हें पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। एलजी डब्ल्यू11, डब्ल्यू31 और डब्ल्यू31प्लस यह तीनों ही स्मार्टफोन्स फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनमें गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए एलजी डब्ल्यू31 और डब्ल्यू 31प्लस स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, जबकि एलजी डब्ल्यू11 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एलजी फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं।     
 

LG W11, LG W31, LG W31+ price in India

LG W11 की कीमत भारत में 9,490 रुपये तय की गई है, जबकि LG W31 और LG W31+ की कीमत क्रमश: 10,990 रुपये और 11,990 रुपये है। यह तीनों ही फोन मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आते हैं, जो कि खरीद के लिए इस महीने के अंत में उपलब्ध होंगे।
 

LG W11 specifications

डुअल-सिम एलजी डब्ल्यू11 फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 6.52 इंच एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ  3 जीबी रैम से लैस है। इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो कि फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ सुपर-वाइड-एंगल लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
 
lg

एलजी ने इस फोन में 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दी है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसका डायमेंशन 166.2x76.3x8.4mm है।
 

LG W31 specifications

एलजी डब्ल्यू11 की तरह एलजी डब्ल्यू31 भी डुअल-सिम फोन है जो कि एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें भी 6.52 इंच एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। इस फोन में फोटोग्राफी व वीडियो के लिए आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो कि फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

एलजी डब्ल्यू31 की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल है। इसमें आपको रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसका डायमेंशन 166.2x76.3x8.4mm ही है।
 

LG W31+ specifications

एलजी डब्ल्यू31प्लस डुअल-सिम फोन है जो कि एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें भी 6.52 इंच एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। यह फोन भी एलजी डब्ल्यू31 की तरह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगा। इस फोन में भी फोटोग्राफी व वीडियो के लिए आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो कि फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (PDAF) सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में भी आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

स्टोरेज की बात करें, तो एलजी डब्ल्यू31प्लस में 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मौजूद है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल है। इसमें भी फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है और इसका डायमेंशन 166.2x76.3x8.4mm ही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  2. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  3. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  4. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  5. 8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  7. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  2. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  3. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  6. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 में हो सकता है 50MP डुअल कैमरा! लॉन्च से पहले आया लीक
  8. Xiaomi Mix Fold 5 में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  9. Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
  10. Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »