LG W10 और एलजी W30 की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

LG W10, W30 Sale: एलजी डब्ल्यू10 और एलजी डब्ल्यू30 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जानें LG W10, W30 के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2019 10:26 IST
ख़ास बातें
  • एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • LG W10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर पर चलते हैं LG W10 और LG W30

LG W10 और एलजी W30 की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

LG ने हाल ही में अपनी नई W-सीरीज़ के अंतर्गत LG W10 और LG W30 को भारत में लॉन्च किया था। आज LG W10 और LG W30 पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। एलजी ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट Amazon.in पर बेचे जाएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एलजी डब्ल्यू10 और एलजी डब्ल्यू30 की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। एलजी डब्ल्यू-सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च हुआ तीसरा स्मार्टफोन LG W30 Pro है। कंपनी ने एलजी डब्ल्यू30 प्रो की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है। LG W10 और LG W30 की अहम खासियतों की बात करें तो यह स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई, 4,000 एमएएच की बैटरी, एआई आधारित कैमरे और 4G वीओएलटीई सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। एक ओर जहां LG W10 में चौड़ा नॉच तो वहीं LG W30 वाटरड्रॉप नॉच से लैस है।
 

LG W10, W30 की भारत में कीमत, सेल का समय और लॉन्च ऑफर्स

एलजी डब्ल्यू10 की कीमत 8,999 रुपये होगी। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, एलजी डब्ल्यू30 को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही फोन की बिक्री भारत में 3 जुलाई यानी आज से फ्लैश सेल के ज़रिए होगी। LG W10, W30 की बिक्री दोपहर 12 बजे Amazon इंडिया पर आयोजित होगी।
Advertisement


यह भी पढ़ें- LG W10 और W30 में कितना दम? पहली नज़र में...

एलजी के अनुसार, LG W10 ट्यूलिप पर्पल और स्मोकी ग्रीन रंग में आता है। LG W30 को थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन रंग में बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से 4,950 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसमें 1,750 रुपये का जियो कैशबैक है। साथ 3,250 रुपये का क्लियरट्रिप कूपन दिया जाएगा। इसके अलावा Amazon पर येस बैंक के क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

LG W10 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम एलजी डब्ल्यू10 एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.19 इंच का एचडी+ फुल-विज़न डिस्प्ले है, 18.9:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

फोटो और वीडियो के लिए LG W10 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फिक्स्ड फोकस लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

एलजी डब्ल्यू10 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। LG W10 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156x76.2x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
Advertisement
 

LG W30 स्पेसिफिकेशन

एलजी डब्ल्यू10 की तरह डुअल-सिम LG W30 भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। यह 6.26 इंच के एचडी+ आईपीएस डॉट फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है।

एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह ऑटोफोकस वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मौज़ूद हैं। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो LG W30 हैंडसेट 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी  और 3.5 एमएम हेडफोन जैक से लैस है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। LG W30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 162.7x78.8x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Premium looks
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Underwhelming processor
  • Slow autofocus, weak low-light camera performance
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.19 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  6. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  7. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  8. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  9. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  10. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.