LG Velvet तीन रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च

LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मई 2020 18:48 IST
ख़ास बातें
  • जल्द ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है LG Velvet
  • दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ है एलजी वेलवेट
  • फोन में मौजूद है 4,300 एमएएच की बैटरी

LG Velvet है कंपनी का 5जी स्मार्टफोन

LG ने आखिरकार अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल LG Velvet को लॉन्च कर दिया, जो कि लम्बे समय से टीज़र्स और लीक का हिस्सा बना हुआ था। शुरुआती टीज़र्स में पुष्टि कर दी गई थी कि नया एलजी फोन सिनेमा फुलविज़न डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ कंपनी ने एलजी वेलवेट में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और घुमावदार स्क्रीन डिज़ाइन पेश किया है। अन्य प्रमुख हाइलाइट्स की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाटरड्रॉप और वेलवेट-टच डिज़ाइन के साथ प्लेस किया गया है। आपको एलजी वेलवेट स्मार्टफोन में चार अलग-अलग कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। फिलहाल, यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसे भारत में भी पेश किया जाएगा।
 

LG Velvet price, availability details

एलजी वेलवेट के एक मात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत KRW 899,800 (लगभग 55,700 रुपये) है। यह फोन ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोर व्हाइट और इलियूज़न सनसेट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फिलहाल, यह स्मार्टफोन केवल दक्षिण कोरिया में ही उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

LG Velvet specifications, features

एलजी वेलवेट से संबंधित ज्यादातर जानकारी, कंपनी द्वारा पहले ही ज़ारी कर दी गई थी। जिसमें फोन की कीमत से लेकर फोन के स्पेसिफिकेशन तक की डिटेल्स शामिल थीं। इसके सभी स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं। डुअल-सिम LG Velvet में 6.8 इंच का सिनेमा फुलविज़न फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है। यह 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन का फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच होगा। किनारों पर बॉर्डर बेहद ही पतले होंगे। एलजी वेलवेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए हैंडसेट में 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा।
Advertisement

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फोन में एक एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। एलजी वेलवेट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मौज़ूद है।

LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 5जी फोन डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फा 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट से लैस है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean software
  • Decent cameras
  • Dual-screen functionality if you buy the accessory
  • Bad
  • Dated processor
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet price, LG Velvet specifications, LG Velvet, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.