LG ने पेश किया पांच कैमरे वाला स्मार्टफोन

एलजी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फेबलेट LG V40 ThinQ को आज पेश कर दिया है। LG V40 ThinQ के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे और फ्रंट पैनल पर दो कैमरे होंगे।

LG ने पेश किया पांच कैमरे वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस हो सकता है LG V40 ThinQ
  • 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है LG V40 ThinQ
  • LG V40 ThinQ में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी एलजी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फेबलेट LG V40 ThinQ को आज पेश कर दिया है। 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान एलजी वी40 थिंक को लॉन्च किया जाएगा। अगले दिन यानी 4 अक्टूबर को यह हैंडसेट सोल और साउथ कोरिया में लॉन्च होगा। LG V40 ThinQ के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे और फ्रंट पैनल पर दो कैमरे होंगे। LG के इस हैंडसेट में 6.4 इंच डिस्प्ले है, लेकिन अभी रिजॉल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह हैंडसेट कारमाइन रेड, मोरोकोन ब्लू और प्लेटिनम ग्रे रंग में लॉन्च किया जाएगा। LG Korea द्वारा जारी टीजर ट्रेलर में दिखाई दे रहा है कि बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

बता दें कि इसके अलावा अभी एलजी ने डिजाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है। LG V40 ThinQ की कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। जुलाई में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह हैंडसेट तीन रियर कैमरे वाला होगा, 20 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल वाला हो सकता है। इनमें से एक प्राइमरी लेंस, एक वाइड-एंगल लेंस और तीसरा टेलीफोटो लेंस से लैस होगा। 3डी फेस रिकग्निशन के लिए फ्रंट पैनल पर दो सेल्फी कैमरा होंगे। सेल्फी कैमरा तस्वीर में बोकेह इफेक्ट देने में सक्षम होंगे।

6.4 इंच वाले LG V40 ThinQ में LG G7 ThinQ के जैसा नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। यह हैंडसेट 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 6 जीबी/ 8 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इसमें कंपनी के क्वाड DAC ऑडियो टेक्नोलॉजी मिल सकती है। LG V40 ThinQ गूगल के लेटेस्ट वर्जन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG V40 ThinQ, LG V40 ThinQ Specifications, LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »