LG V35 ThinQ, V35+ ThinQ लॉन्च, जानें सारी खासियतें

LG V35 ThinQ और LG V35+ ThinQ स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह एलजी की फुलविज़न प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ के नए फोन हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2018 11:32 IST
ख़ास बातें
  • LG V35 ThinQ की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • LG V35+ ThinQ की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • एलजी वी35 थिंक में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो है

LG V35 ThinQ में हैं दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

LG V35 ThinQ  और LG V35+ ThinQ स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह एलजी की फुलविज़न प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ के नए फोन हैं। दोनों ही वेरिएंट में एक मात्र अंतर स्टोरेज का है। ये क्रमशः 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। स्मार्टफोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन LG V30S ThinQ वाले ही हैं। एलजी वी35 थिंक में 6 इंच का फुलविज़न ओलेड डिस्प्ले है जो एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि, इस बार कैमरा डिपार्टमेंट सुधार किया गया है। एलजी का लेटेस्ट हैंडसेट अब एलजी जी7 थिंक वाले डुअल 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें सुपर ब्राइट कैमरा मोड है।

LG V35 ThinQ में एआई आधारित कैमरा है जो यूज़र को सुझाव देगा। कंपनी का कहना है कि यह 19 कैटेगरी की चीजों की पहचान कर सकता है। सुपर ब्राइट कैमरा मोड की मदद से हैंडसेट अपने आप ही कम रोशनी की परिस्थितियों की पहचान करके तस्वीरें कैपचर करता है। कंपनी का कहना है कि यह एलजी जी6 से चार गुना ज़्यादा ब्राइट है।

इसके अलावा एलजी वी35 थिंक मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आता है और इसे कंपनी के अन्य फ्लैगशिप की तरह आईपी68 की रेटिंग मिली है।  

LG V35 ThinQ को जून महीने में अमेरिका में पेश किया जाएगा। इसके बाद एशिया, मध्य-पूर्व एशिया और अफ्रीकी देशों की बारी आएगी। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लैक, प्लेटिनम ग्रे रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि एलजी के अन्य फोन की तरह इन हैंडसेट की कीमतों का खुलासा स्थानीय मार्केट में लॉन्च के दौरान होगा।
Advertisement
 

LG V35 ThinQ स्पेसिफिकेशन

एलजी वी35 थिंक में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो है। इसमें 6 इंच का क्वाड-एचडी+ (1440x2880 पिक्सल) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 6 जीबी रैम।

कैमरा सेटअप की बात करें को LG V35 ThinQ डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एक एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ/1.6 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड एंगल लेंस है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

LG V35 ThinQ की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और प्लस वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही फोन में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद हैं। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

एलजी वी35 थिंक में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.