LG V30 का अपग्रेड वेरिएंट एमडब्ल्यूसी 2018 में होगा लॉन्च

पिछले महीने ख़बर आई थी कि एलजी फरवरी में होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 शो में एलजी वी30 के अपग्रेड वेरिएंट को लॉन्च करेगी। अब कंपनी ने इस ख़बर की पुष्टि कर दी है और ऐलान किया है कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में एलजी वी30 का अपग्रेड वेरिएंट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 17:52 IST
ख़ास बातें
  • एलजी एमडब्ल्यूसी 2018 में एलजी वी30 का अपग्रेड वेरिएंट लॉन्च कर सकती है
  • एलजी ने एलजी इन्नोफेस्ट में इस ख़बर की पुष्टि कर दी
  • वी30+ भारत में दिसंबर, 2017 में लॉन्च हुआ था
पिछले महीने ख़बर आई थी कि एलजी फरवरी में होने वाले एमडब्ल्यूसी 2018 शो में एलजी वी30 के अपग्रेड वेरिएंट को लॉन्च करेगी। अब कंपनी ने इस ख़बर की पुष्टि कर दी है और ऐलान किया है कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में एलजी वी30 का अपग्रेड वेरिएंट पेश किया जाएगा। एमडब्ल्यूसी इवेंट स्पेन के बार्सिलोना में 26 फरवरी से शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका के एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सीवाई किम ने  GearBurn के साथ बातचीत में खुलासा किया कि, कंपनी एमडब्ल्यूसी 2018 में एलजी वी30 के अपग्रेड वेरिएंट को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही यह भी पता चला कि एलजी जी7 को इस इवेंट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। किम ने एलजी जी7 को 'थोड़ी देर से' लॉन्च करने के संकेत दिए। किम ने यह जानकारी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रहे LG Innofest में दी।

हालांकि, सीवाईकिम ने एलजी वी30 के अपग्रेड वेरिएंट के बारे में किसी जानकारी की खुलासा नहीं किया। लेकिन, इससे पहले आईं रिपोर्ट में पता चला था कि एलजी आने वाले वेरिएंट में कुछ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फ़ीचर जोड़ने की योजना बना रही है। आने वाले स्मार्टफोन को वी30+ या वी30+ अल्फा नाम दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हैंडसेट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए कंपनी गूगल के साथ साझेदारी कर सकती है।

माना जा रहा है कि वी30 के अपग्रेड वेरिएंट को लॉन्च करने की पीछे वजह है कि, कंपनी अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लंबे समय तक बाज़ार में कायम रखना चाहती है।
Advertisement

याद दिला दें कि एलजी ने पिछले साल दिसंबर 2017 में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30+ लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की कीमत 44,990 रुपये रखी गई और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है।
Advertisement
 

एलजी वी30 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

LG V30 में 6 इंच का इंच का क्वाडएचडी+ (2880 x 1440 पिक्सल) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 538 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही फोन में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।     

अब बात एलजी वी30 के सबसे अहम फीचर की है। पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड एंगल सेंसर जो एफ1.6 अपर्चर वाला है। वहीं, वाइड एंगल सेंसर 13 मेगापिक्ल का है जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7 x 75.4 x 7.3 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobile, LG V30 Upgrade variant, MWC, MWC 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.