LG V30 के यूआई में होगा कुछ नया, प्लस वेरिएंट के बारे में पता चला

एलजी वी30 स्मार्टफोन आईएफए 2017 इवेंट से पहले 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च में अभी भी कुछ समय बाकी है और स्मार्टफोन के बारे में एक बार फिर नई जानकारी मिली है। एलजी वी30 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है- रेगुलर और प्लस।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अगस्त 2017 11:46 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी30 प्लस वेरिएंट में ज़्यादा स्टोरेज होने का खुलासा हुआ है
  • दोनों वेरिएंट के ऑडियो और वायरलेस चार्जिंग का फर्क हो सकता है
  • एलजी वी30 स्मार्टफोन 31 अगस्त को होगा लॉन्च
एलजी वी30 स्मार्टफोन आईएफए 2017 इवेंट से पहले 31 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च में अभी भी कुछ समय बाकी है और स्मार्टफोन के बारे में एक बार फिर नई जानकारी मिली है। एलजी वी30 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है- रेगुलर और प्लस। साथ ही, दोनों वेरिएंट की कीमतें भी लीक हुईं है और इससे पता चलता है कि रेगुलर वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय पिछले वी20 से कम हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने ऐलान किया है कि वी सीरीज़ के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में यूज़र के लिए ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड विकल्प मिलेंगे और एलजी वी30 के सेकेंडरी डिस्प्ले के बारे में भी खुलासा किया।

सबसे पहले बात करते हैं एलजी से मिली आधिकारिक जानकारी की, कंपनी का कहना है कि वी30 स्मार्टफोन में कंपनी की कस्टम यूआई यूएक्स 6.0+ होगी, जिसे ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले (18:9 के आस्पेक्ट रेशियो) के साथ बेहतर तरीके से काम करने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। कंपनी ने यह भी बताया कि यूएक्स 6.0+ में यूज़र को ज़्यादा पर्सनलाइज़ विकल्प मिलेंगे।

इससे पहले आईं सभी लीक में जहां पता चला था कि एलजी नए फोन में सेकेंडरी डिस्प्ले नहीं देगी। बता दें कि वी सीरीज़ के पिछले स्मार्टफोन में सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया था। कंपनी ने अब ऐलान किया है कि अब यह एक 'फ्लोटिंग बार' में बदल जाएगा। फ्लोटिंग बार, सेमी-ट्रांसपेरेंट है और इसके जरिए यूज़र कई फंक्शन को फटाफट एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, फुलविज़न डिस्प्ले को इस्तेमाल ना करने के दौरान फ्लोटिंग बार का इस्तेमाल हो सकेगा।

एलजी ने अपनी रिलीज़ में कहा, ''पावर ऑफ होने पर, ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले पहले की अपेक्षा ज़्यादा कस्टमाइज़ है। अब ऑलवेज़-ऑन डिस्प्ले पर समय देखने के अलावा, क्विक टूल्स, म्यूज़िक प्लेयर और एक निज़ी तस्वीर भी देखी जा सकेगी।''
Advertisement

एलजी वी30 में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप है, यूएक्स 6.0+ को हार्डवेयर के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। ग्रैफी टूल को मैनुअल मोड के जरिए एक्सेस किया जा सकता है, इससे फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले यूज़र को ज़्यादा विकल्प मिलेंगे। कंपनी ने कहा, ''ग्रैफी के साथ, यूज़र प्रोफेशनल तस्वीरों के पोर्टफोलियो में से तस्वीरें चुन सकते हैं, जिनमें से हर एक का स्टायल और मूड अलग होगा, या फिर यूज़र ग्रैफी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से प्रोफेशनल द्वारा खींची गईं तस्वीरें भी चुन सकते हैं और मेटाडाटा प्रीसेट जैसे व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड, अपर्चर और आईएसओ जैसे विकल्प अप्लाई कर सकते हैं।'' याद दिला दें कि एलजीज ने हाल ही में पुष्टि की थी कि एलजी वी30 में अपर्चर एफ/1.6 के साथ रियर कैमरा होगा और इस स्मार्टफोन में अब तक का सबसे 'साफ' लेंस होगा।
Advertisement

लीक की बात करें तो ईटी न्यूज़ की एक रिपोर्ट से पता चला था कि दक्षिण कोरियाई कंपनी 31 अगस्त को एक रेगुलर वेरिएंट के अलावा एलजी वी30 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। प्लस वेरिएंट के अलावा, एलजी वी30 और वी30 प्लस में 6 इंच ओलेड फुल विज़न डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्लस वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज जबकि रेगुलर वेरिएंट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। रेगुलर और प्लस वेरिएंट के बीच मुख्य फर्क ऑडियो डिपार्टमेंट और वायरलेस चार्जिंग क्षमता में होने का खुलासा हुआ है। बहरहाल, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है  कि इनमें से किस वेरिएंट में ये फ़ीचर होंगे।

स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का पता चला है। और स्मार्टफोन के रियर पर 16 मेगापिक्सल व 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों वेरिएंट में 6 जीबी रैम व 3200 एमएएच की बैटरी होगी।
Advertisement

कीमत की बात करें तो, एलजी वी30 और एलजी वी30 प्लस की कीमत क्रमशः 8,00,000 कोरियाई वॉन (करीब 44,900 रुपये) और 1,000,000 (करीब 56,100 रुपये) होगी। लेकिन हमारी सलाह है कि कंपनी द्वारा किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए हमें कुछ वक्त तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG mobile, LG Smartphone, LG V30, LG V30 mobile, LG V30 launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.