LG V30+ भारत में 13 दिसंबर को होगा लॉन्च

एलजी ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपने वी30+ और वी30+ स्मार्टफोन आईएफए 2017 में लॉन्च किए थे। सितंबर में कंपनी ने घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया के लिए इन डिवाइस की कीमत का खुलासा किया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2017 18:55 IST
एलजी ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपने LG V30 और LG V30+  स्मार्टफोन आईएफए 2017 में  लॉन्च किए थे। सितंबर में कंपनी ने घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया के लिए इन डिवाइस की कीमत का खुलासा किया था। और अब, कंपनी ने वी30+ के लिए लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रही है। इस लॉन्च इवेंट के लिए एलजी ने मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

एलजीी वी30+ के लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट में एक स्मार्टफोन को देखा जा सकता है। इस डिवाइस के रियर पर एलजी का लोगो है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह इवेंट 13 दिसंबर को आयोजित होगा। और नई दिल्ली में सुबह 11.30 बजे लॉन्च इवेंट की शुरुआत होगी।

गौर करने वाली बात है कि एलजी वी30+ और एलजी वी30+ में मुख्य फर्क स्टोरेज का है। एलजी वी30+ में जहां 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, वहीं एलजी वी30+ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा वी30+ में सभी स्पेसिफिकेशन वी30+ वाले ही हैं। एलजी वी30+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा आधारित यूएक्स 6.0 इंटरफेस पर चलता है। स्मार्टफोन में एक 6 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल्स) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 538 पीपीआई है और एचडीआर10 सपोर्ट से लैस है। इस फोन में एक क्वालकॉम 835 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम है।

एलजी वी30+ के डुअल रियर कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/1.6, 71 डिग्री वाइड-एंगल लेंस एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/1.9 व 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरे में एक क्रिस्टल क्लियर लेंस है जिसे कलर रीप्रोडक्शन और स्पष्ट तस्वीरें लेने के लिए दिया गया है। आगे की तरफ़, एलजी वी30+ में एक 5 मेगापिक्सल वाइड-एंगल (90 डिग्री) कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.2 से लैस है।
Advertisement

एलजी वी30+ में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसकी स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। वहीं वी30++ स्मार्टफोन में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। एलजी वी30+ में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और वाई-फाई जैसे कई दूसरे फ़ीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • High-end audio
  • Good performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Colour shifting on screen is distracting
  • No portrait mode
  • Below par camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.