एलजी वी20 स्मार्टफोन 6 सितंबर को होगा लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 4 अगस्त 2016 17:10 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन होगा एलजी वी20
  • एलजी वी20 स्मार्टफोन से है कंपनी को बहुत उम्मीदें
  • एलजी वी10 का अपग्रेडेड वेरिएंट है एलजी वी20
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने हाल ही में बताया था कि वह जल्द ही एंड्रॉयड 7.0 नॉगट से लैस पहला स्मार्टफोन वी20 लॉन्च करेगी। अब इस हैंडसेट की लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है। एंड्रॉयडसेंट्रल के मुताबिक, इस हैंडसेट को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। एलजी के इस फ्लैगशिप हैंडसेट को अमेरिका के सेन फ्रांससिको शहर में लॉन्च किया जाएगा।
 

दरअसल, एलजी ने मीडिया को जो इनविटेशन भेजा है उसमें 'प्ले मोर' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। यह टैगलाइन हैंडसेट की मल्टीमीडिया क्षमता की ओर इशारा करता है। गौर करने वाली बात है कि एलजी ने गूगल के साथ डेड्रीम वीआर प्लेटफॉर्म के लिए समझौता भी किया है। हम कंपनी से वर्चुअल रियालिटी के क्षेत्र में नई पेशकश की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

हाल ही में एलजी ने बताया था कि पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए एलजी वी10 का अपग्रेड वेरिएंट वी20 गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड नॉगट पर चलेगा। कंपनी द्वारा एलजी वी20 हैंडसेट के बारे में इसे ज्यादा और कुछ नहीं बताया गया है।

गौर करने वाली बात है कि पिछली तिमाही में कंपनी की दो प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज और जी5 फोन की बिक्री बहुत ज्यादा नहीं हुई। नतीजतन दक्षिण कोरिया की इस कंपनी को लगातार पांचवीं तिमाही में मोबाइल बिजनेस में घाटा हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V20, LG V20 Launch Date
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.