एलजी 14 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी 'के' सीरीज के नए स्मार्टफोन

एलजी 14 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी 'के' सीरीज के नए स्मार्टफोन
विज्ञापन

एलजी 14 अप्रैल को भारत में  दो नए 'के' सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने 14 अप्रैल को नई दिल्ली में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी ने अभी तक लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये फोन एलजी के7 और एलजी के10 हो सकते हैं।

एलजी ने सीईएस 2016 ट्रेड शो से पहले जनवरी में अपने के-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन एलजी के10 और एलजी के7 पेश किए थे। इसके बाद एलजी ने अपनी के-सीरीज का विस्तार करते हुए ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में दो नए स्मार्टफोन एलजी के5 और एलजी के8 लॉन्च किए थे।

एलजी के10 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला हैंडसेट है। इसमें 5.3 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसके दो वेरिएंट हैं- एक 3जी सपोर्ट के साथ आएगा और दूसरा 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ। 3जी वेरिएंट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल या 5 मेगापिक्सल का होगा जो मार्केट पर निर्भर करेगा। हैंडसेट में 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। हैंडसेट का डाइमेंशन 146.6x74.8x8.8 मिलीमीटर है और यह व्हाइट, इंडिगो व गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है।


वहीं बात करें एलजी के7 तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 3जी मॉडल में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4जी एलटीई वेरिएंट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। एलजी के7 के दोनों ही वेरिएंट में 5 इंच के एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिए गए हैं। हालांकि, 3जी वेरिएंट सेल टच टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। वहीं, 4जी एलटीई वेरिएंट में इन-सेल टच टेक्नोलॉजी है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में 8 या 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा (मार्केट पर निर्भर), 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 1.5 जीबी या 1 जीबी रैम, 8 या 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और 2125 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। एलजी के7 के 3जी वेरिएंट का डाइमेंशन 143.6x72.5x9.05 मिलीमीटर है और यह व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, 4जी एलटीई वेरिएंट का डाइमेंशन 143.6x72.5x8.9 मिलीमीटर है और यह टाइटन कलर में आ सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, K10, K7, LG, LG K10, LG K7, LG Mobiles, LG Smartphones, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »