LG Q8 की कीमत का हुआ खुलासा

एलजी ने पिछले महीने इटली में अपने वी20 स्मार्टफोन का एक छोटा वेरिएंट क्यू8 लॉन्च किया था। और उस समय कंपनी ने हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब, कंपनी ने दक्षिण कोरिया में फोन को लॉन्च करने के साथ कीमत का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2017 11:31 IST
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू8 की कीमत करीब 34,950 रुपये रखी गई है
  • एलजी क्यू8 में वी20 की तरह ही सेकेंडरी डिस्प्ले है
  • फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है
एलजी ने पिछले महीने इटली में अपने वी20 स्मार्टफोन का एक छोटा वेरिएंट क्यू8 लॉन्च किया था। और उस समय कंपनी ने हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब, कंपनी ने दक्षिण कोरिया में LG Q8 फोन को लॉन्च करने के साथ कीमत का खुलासा कर दिया है। गुरुवार को, एलजी ने 6,16,000 कोरियाई वॉन (करीब 34,950 रुपये) की कीमत में अपना क्यू8 स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया। और कंपनी ने ऐलान किया कि यह फोन कोरिया में अर्बन टाइटन और स्वीट पिंक कलर में उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि एलजी क्यू8 एक तरह से एलजी वी20 का मिनी वेरिएंट है जिसमें एक छोटा स्क्रीन है। नई क्यू सीरीज़ स्मार्टफोन की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया सेकेंडरी स्क्रीन और एक रियर डुअल कैमरा सेटअप।
Advertisement

(स्मार्टफोन की दुनिया के वीडियो देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें)

एलजी क्यू8 में 5.2 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 554 पीपीआई है। फोन में एक 'ऑलवेज़ ऑन' सेकेंडरी डिस्प्ले है जो 160x1040 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन कंपनी की एंड्रॉयड 7.0 आधारित एलजी यूएक्स 5.0 पर चलता है। याद दिला दें कि एलजी वी20 पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो पिछले साल एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement

फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

एलजी क्यू8 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी डुअल बैंड, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। एलजी क्यू8 आईपी67 सर्टिफिकेश के साथ आता है यानी 1.5 मीटर गहराई वाले पानी में 30 मिनट तक रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा। फोन के रियरपर डुअल कैमरा सेटअप के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया। इस स्मार्टफोन में एक इन्फ्रारेड अमीटर है। एलजी के दूसरे हाई-एंड डिवाइस की तरह, एलजी क्यू8 में एक 32 बिट क्वाड-डैक सपोर्ट है। फोन का डाइमेंशन  149x71.9x8 मिलीमीटर और वज़न 146 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.