LG Q9 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

LG Q9 में 19.5:9 डिस्प्ले पैनल, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3,000 एमएएच बैटरी दिए गए हैं।

LG Q9 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है एलजी क्यू9 में
  • LG Q9 में है स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम
  • LG Q9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई मार्केट में युवा प्रशंसकों को लुभाने के लिए LG Q9 को पेश कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन मुख्य तौर पर बीते साल अगस्त महीने में आयोजित आईएफए 2018 ट्रेड शो में लॉन्च किए गए LG G7 Fit का दक्षिण कोरियाई वेरिएंट है। अहम खासियतों की बात करें तो LG Q9 में 19.5:9 डिस्प्ले पैनल, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3,000 एमएएच बैटरी दिए गए हैं। फोन एलजी के Quad DAC टेक्नोलॉजी और बूमबॉक्स स्पीकर से लैस है। LG Q9 में एफएम रेडियो सपोर्ट है।
 

LG Q9 कीमत

दक्षिण कोरियाई मार्केट में एलजी क्यू9 को 499,400 कोरियाई वॉन (करीब 31,100 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन को कैरेमाइन रेड, ऑरोरा ब्लैक और मोरक्कन ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी मिल पाई है।
 

LG Q9 स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू9 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ (3120x1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 564 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है और जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

चौंकाने वाली बात है कि LG Q9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप नहीं है। पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह  सेल्फी और वीडियो चैट के काम आएगा।

LG Q9 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें एनएफसी सपोर्ट भी है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 3,000 एमएएच की है और डाइमेशन 153.2x71.9x7.9 मिलीमीटर।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q9 price, LG Q9 specifications, LG Q9, LG
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »