LG Q Stylus, Q Stylus+, Q Stylus a स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर

LG के लेटेस्ट Q Stylus, Q Stylus+, Q Stylus a स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 6 जून 2018 13:28 IST

LG Q Stylus, Q Stylus+, Q Stylus a

LG के लेटेस्ट Q Stylus, Q Stylus+, Q Stylus a स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। ये हैंडसेट कंपनी के 2018 लाइनअप का हिस्सा हैं।  LG G7 ThinQ और LG V35 ThinQ के बाद कंपनी ने बाज़ार में मिड-रेंज फोन उतारे हैं। जैसा कि नाम है, LG Q Stylus, LG Q Stylus+ और LG Q Stylus a हैंडसेट स्टाइलस के साथ आए हैं। चूंकि, हैंडसेट मिड-रेंज हैं, एलजी का कहना है कि इनमें कुछ प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन एक या एक से ज्यादा कनफिगरेशन के साथ उपलब्ध होंगे।

यह बाज़ार पर भी निर्भर करेगा। ध्यान रहे, कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के लिए ही दी जाएगी। रंग विकल्पों में शामिल हैं - ब्लू, ब्लैक (Stylus and Stylus+के लिए) और वॉयलेट (Stylus+ में)।
Advertisement
 

LG Q Stylus, Q Stylus+, Q Stylus a फीचर

एलजी क्यू स्टाइलस स्मार्टफोन स्टाइलस के साथ आएगा, जिसके काफी सुविधाजनक होने का दावा किया गया है। एलजी का कहना है कि क्यू स्टाइलस हैंडरिटेन नोट्स को रिकग्नाइज़ कर पाएगा। यह फीचर डिस्प्ले ऑफ होने पर भी काम करेगा। इसके अलावा हैंडसेट का स्टाइलस तस्वीरों व वीडियो के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।

दिलचस्प बात यह है कि एलजी क्यू स्टाइलस  में स्टाइलस एकमात्र प्रीमियम फीचर है। एलजी ने इसमें पीडीएएफ और पोर्ट्रेट मोड फीचर भी दिया है। इसमें यूज़र को 7.1 चैनल 3डी साउंड का मज़ा मिलेगा। फोन में आईपी68 वाटर व डस्ट प्रोटेक्शन, यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग, रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह सेल्फी कैमरा शटर बटन का भी काम करता है।
Advertisement
 

LG Q Stylus, Q Stylus+, Q Stylus a स्पेसिफिकेशन

LG Q Stylus, Q Stylus+, Q Stylus a एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें है 6.2 इंच का फुल एचडी+ फुल विज़न डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 व 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर  का साथ देंगे 3 जीबी रैम। वहीं, स्टाइलस+ में होंगे 4 जीबी रैम।

LG Q Stylus और Q Stylus+ में  16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि Q Stylus में 13 मेगापिक्सल का बैक सेंसर है। फ्रंट में तीनों वेरिएंट में दिया गया है 5 मेगापिक्सल का सेंसर।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें तो LG Q Stylus और Q Stylus में मिलेगा 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज, जबकि LG Q Stylus+ लाया है 64 जीबी स्टोरेज। तीनों में स्टोरेज को 2 टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी दिए गए हैं। फोन में पावर देती है 3300 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का कुल वज़न है 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lg, lg q stylus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.