नेक्सस 5एक्स के डुअल-सिम वेरिएंट की बिक्री कुवैत में शुरू

नेक्सस 5एक्स के डुअल-सिम वेरिएंट की बिक्री कुवैत में शुरू
विज्ञापन
अगर एक ऑनलाइन लिस्टिंग को सही मानें तो एलजी द्वारा बनाया गया नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन डुअल-सिम फ़ीचर सपोर्ट करने वाला पहला नेक्सस हैंडसेट बन गया है। गौर करने वाली बात है कि नेक्सस 5एक्स के डुअल-सिम वेरिएंट के बारे में एलजी या गूगल की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

(पढ़ेंः नेक्सस 5एक्स का रिव्यू)

कुवैत की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट एलजी नेक्सस 5एक्स के डुअल सिम वेरिएंट (16 जीबी) की बिक्री 145 कुवैती दीनार (करीब 32,000 रुपये) में शुरू की है। गौर करने वाली बात है कि नेक्सस 5एक्स के डुअल-सिम वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन नेक्सस 5एक्स सिंगल सिम वेरिएंट वाले ही हैं। फ़र्क सिर्फ सिम कार्ड स्लॉट का है।
lg nexus 5x dual sim xcite com kuwait
ध्यान रहे कि यह एक थर्ड-पार्टी स्टोर की लिस्टिंग है। हम इसे आधिकारिक नहीं मान सकते।

आपको याद दिला दें कि एलजी द्वारा बनाए गए नेक्सस 5एक्स स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद है। इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिससे 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। डिवाइस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। 10 मिनट के चार्ज में यूज़र को 3.8 घंटे तक का बैटरी पावर मिलेगा। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, क्वार्ट्ज़ व्हाइट और आइस ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

भारत में नेक्सस 5एक्स की बिक्री अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। इसके 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,900 रुपये है और 32 जीबी वेरिएंट 35,900 रुपये में मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  6. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  7. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  9. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »