5 इंच डिस्प्ले वाला LG Max स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 10,990 रुपये

5 इंच डिस्प्ले वाला LG Max स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 10,990 रुपये
विज्ञापन
एलजी (LG) ने वादा निभाते हुए अपने मिड-रेंज 3G स्मार्टफोन एलजी मैक्स (LG Max) को भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की कीमत 10,990 रुपये तय की गई है और यह मार्केट में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी इस फोन को बेलो II (Bello II) के नाम से बाज़ार में उतारा था। कंपनी ने यह भी बताया कि इस हैंडसेट को ब्राज़ील और चीन में एलजी प्राइम II (LG Prime II) के नाम से जाना जाएगा। एक और अहम बात यह है कि कंपनी ने भारत में इस हैंडसेट का सिर्फ डुअल सिम वेरिएंट लॉन्च किया है।

LG Max में 1.3GHz quad-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 5 इंच का FWVGA (480x854 pixels) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1GB का रैम (RAM) होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी के लिए LG Max में कुछ खास फीचर भी दिए गए हैं, जैसे कि गेस्चर शॉट और सेल्फी फ्लैश। ये दोनों ही फीचर कंपनी के G सीरीज स्मार्टफोन में भी मौजूद हैं। गेस्चर शॉट (Gesture Shot) के जरिए यूज़र बिना किसी बटन को दबाए सेल्फी ले सकते हैं (फ्रंट कैमरे के सामने हाथ खोल और बंद करके क्लिक करें)। सेल्फी फ्लैश (Selfie Flash) फोन के डिस्प्ले को सॉफ्ट फ्लैश में तब्दील कर देता है।

lg_max_screen

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 3G कनेक्टिविटी के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, A-GPS और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर हैं। हैंडसेट में 2540mAh की रीमूवेबल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 140.8x71.6x9.6mm है और वजन 155 ग्राम। स्मार्टफोन के व्हाइट, टाइटन और गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।

हैंडसेट के लॉन्च पर एलजी मोबाइल्स इंडिया के मार्केटिंग हेड अमित गुजराल ने कहा, ''स्मार्टफोन पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग 3G नेटवर्क से जुड़े हैं क्योंकि भारत में 4G नेटवर्क अभी शुरुआती अवस्था है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने LG Max स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 3G कंज्यूमर के लिए कई अविश्वसनीय फ़ीचर दिए गए हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  3. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  4. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  7. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  8. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  9. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  10. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »