एलजी के7 एलटीई का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 6 मई 2016 17:44 IST
एलजी ने हाल ही में के10 एलटीई और के7 एलटीई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए। एलजी की नई 'के' बजट सीरीज के इन स्मार्टफोन को सबसे पहले सीईएस 2016 में पेश किया था। के10 एलटीई के रिव्यू के बाद अब बारी हा के7 एलटीई की जांच-पड़ताल की।

के7 एलटीई स्मार्टफोन के10 एलटीई से ज्यादा अफॉर्डेबल है लेकिन इसका असर फीचर और स्पेसिफिकेशन में दिखता है। 9,500 रुपये की कीमत वाले के7 एलटीई की टक्कर लेनोवो वाइब के5 प्लस (रिव्यू), कूलपैड नोट 3  और शाओमी रेडमी नोट 3 (रिव्यू) के बेस मॉडल से है। जानें, के7 एलटीई के रिव्यू में हमें कौन सी कमियां और खूबियां दिखीं।


डिजाइन और लुक
के7 एलटीई को के10 एलटीई की तरह ही पेबल फिनिश में डिजाइन किया गया है। दोनों फोन में फर्क करना बेहद मुश्किल है। डिस्प्ले में कर्व्ड एज दिए गए हैं जो फोन को खूबसूरत बनाते हैं। फोन का रियर कवर टेक्सचरयुक्त है लेकिन के7 एलटीई की ग्रिप अच्छी है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पता नहीं क्यों, पर एलजी ने इस फोन से एम्बिएंट लाइट सेंसर हटा लिया है जिसका मतलब है कि आपको स्क्रीन ब्राइटनेस मैनुअली एडजस्ट करनी होगी। प्लास्टिक फोन के हिसाब से फोन की बनावट बुरी नहीं कही जा सकती।
Advertisement
 

के7 एलटीई की सबसे बड़ी खामियों में से एक है सिर्फ 480x854 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला इसका 5 इंच इन-सेल टच डिस्प्ले। स्क्रीन की डेनसिटी 195 पीपीआई है जिससे टेक्स्ट और तस्वीरें खुरदरी दिखते हैं। व्यूइंग एंगल अभी भी शानदार है और सूरज की रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन शॉकेट नीचे की तरफ दिए गए हैं जबकि रियर पर बाकी बटन दिए गए हैं।
Advertisement
 

के7 एलटीई खरीदने पर आपके एक चार्जर, डेटा केबल, हेडसेट और इंस्ट्रक्शन मैनुअल मिलेगा। के10 एलटीई की तरह आपको इस फोन के साथ फ्लिप कवर नहीं मिलेगा। के7 एलटीई के साथ आने वाली एक्सेसरी की क्वालिटी अच्छी है। लेकिन के7 एलटीई बिल्कुल भी के10 एलटीई जैसा अहसास नहीं देता, पर इसकी कीमत भी कम है। फोन में लो रिजॉल्यूशन डिस्पले से समझौता किया गया है जो कि इस स्क्रीन साइज़ वाले फोन की लिए बिल्कुल ठीक नहीं ह। 10,000 के आसपास कीमत होने के बावजूद कंपनी द्वारा लाइट एम्बिएंट सेंसर हटाने की वजह भी हमें समझ नहीं आी। के10 एलटीई की तरह के7 एलटीई में भी नोटिफिकेशन एलईडी नहीं दी गई है।   

सॉफ्टवेयर और स्पेसिफिकेशन
Advertisement
एलजी के7 एलटीई में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम है। बेंचमार्किंग टेस्ट में हमें इस फोन हाल हा में लॉन्च हिए 5,000 रुपये से कम दाम वाले इनफोकस बिंगो 10 जैसे आंकड़े ही मिले। फोन की जनरल परफॉर्मेंस को ठीकठाक कहा जा सकता है।
 

बात करें दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई बी/जी/एन, एफएम रेडियो और जीपीएस सपोर्ट करता है। एलजी के7 एलटीई में एनएफसी या ओएसबी ओटीजी सपोर्ट नहीं दिया गया है। के7 एलटीई में दो नैनो सिम कार्ड स्लॉट हैं। फोन दोनों सिम पर 3 जी सपोर्ट करता है। इसके अलावा वीओएलटीई और वीओवाई-फाई सपोर्ट भी मौजूद है लेकिन सिर्फ पहली सिम में। फोन में 2125 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है।
Advertisement
 

फोन का सॉफ्टवेयर लगभाग के10 एलटीई जैसा ही है। के7 एलटीई में एलजी ने एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप का कस्टमाइज्ड वर्जन दिया है। फोन में एलजी बैकअप और स्मार्टवर्ल्ड के अलावा कोई दूसरे ऐप नहीं है। फोन को कस्टमाइज करने के लिए थीम, फॉन्ट, रिंगटोन आदि डाउनलोड किये जा सकते हैं। नीचे की तरफ नेविगेशन बार के साथ नोटिफिकेशन शेड में टॉगल किया जा सकता है। लॉक स्क्रीन इफेक्ट को बदलने के अलावा ऐप के लिए क्विक लॉन्च शॉर्टकट भी एडिट किए जा सकते हैं।

परफॉर्मेंस
लो-एंड प्रोसेसर के बावजूद के7 एलटीई से मल्टीटास्किंग और ऐप आसानी से चलाए जा सकते हैं। हालांकि, फोन में एक ध्यान खींचने वाली समस्या होती है लेकिन इससे फोन को पूरी तरह खराब नहीं कहा जा सकता है। भारी-भरकम ऐप, खासकर गेम लोड होने में थोड़ा समय लेते हैं और परफॉर्मेंस भी बहुत अच्छी नहीं मिलती। तस्वीरें और टेक्सट भी उतनी शार्प नहीं है जितनी कि हमें उम्मीद थी। सामान्य इस्तेमाल के दौरान फोन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होता है लेकिन गेमिंग और चार्जिंग के समय फोन खासा गर्म हो जाता है। 4जी अच्छे से काम करता है और कॉल क्वालिटी में भी हमें कोई दिक्कत देखने को नहीं मिली।
 

फोन में फुल-एचडी वीडियो आसानी से प्ले होती है। लेकिन कुछ ऑडियो कोडेक्स जैसे एसी3 सपोर्ट नहीं है। म्यूजिक प्लेयर फ्लैक ऑडियो फाइल सपोर्ट करता है। के7 एलटीई के साथ आने वाले हेडसेट के साथ फोन की ऑडियो क्वालिटी अच्छी कही जा सकती है। 8 जीबी स्टोरेज में से सिर्फ 3.4 जीबी ही इस्तेमाल के लिए मिलती है इसलिए यूजर को माइक्रोएसडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
 

5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से दिन की रोशनी में ठीकठाक तस्वीरें आती हैं। लैंडस्कैप तस्वीरें बुहत डिटेल के साथ नहीं आतीं और कलर थोड़े दब जाते हैं। मोशन में हम कुछ शानदार शार्प तस्वीरें भी लेपाए। कैमरा शटर में काफी परेशानी होती है जो कम रोशनी में ज्यादा बढ़ जाती है। कम रोशनी में कैमरे से तस्वीरें अच्छी नहीं आती हैं। फोन से क्लोज अप शॉट काफी अच्छे आते हैं लेकिन एक बार फिर अच्छे कलर नहीं मिलते हैँ। कैमरे से रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 720 पिक्सल की रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वीडियो क्वालिटी ठीक है लेकिन अगर आप अपने हाथों को स्थिर नहीं रखते हैं और वीडियो में काफी झिलमिलाहट आ सकती है।

कैमरा ऐप में बहुत कम फीचर हैं। के10 एलटीई की तरह इस फोन में भी आपको एचडीआर, पैनौरमा, फिल्टर जैसे फीचर नहीं मिलेंगे।
 

बैटरी लाइफ
लो-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और लो-पॉवर्ड प्रोसेसर की वजह से यह फोन अच्छी बैटरी लाइफ दे पाता है। अच्छी बैटरी लाइफ इस फोन का सबसे खास फीचर है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में हम एलजी के7 एलटीई से 11 घंटे 37 मिनट तक प्लेबैक कर पाए। वहीं सामान्य इस्तेमाल के दौरान हम पूरे दिन तक बिना चार्ज किए फोन चला पाए। क्विक चार्ज को फोन सपोर्ट नहीं करता है।

हमारा फैसला
आज बाजार में मौजूद जबरदस्त फीचर वाले बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एलजी के7 एलटीई कहीं भी अपनी जगह नहीं बना पता है। अच्छी बैटरी लाइफ और डिजाइन को छोड़ दें तो फोन हर जगह पिछड़ा दिखाई देता है। 9,500 रुपये की कीमत के साथ फोन बहुत महंगा है। बाजार में इससे कम कीमत और ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस वाले लेनोवो वाइब के5 प्लस, कूलपैड नोट 3 और शाओमी रेडमी नोट 3 जैसे फोन मौजूद हैं।

के10 एलटीई की तरह ही एलजी को के7 एलटीई की कीमत में सुधार की जरूरत है। फोन में जो फीचर दिए गए हैं उस हिसाब से यह भारत में 5,000 से कम कीमत वाले फोन की कैटेगरी में फिट होता है। एलजी को सही कदम उठाने की जरूरत है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.