एलजी के10 (2017) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 13:14 IST
ख़ास बातें
  • एलजी के10 (2017) की कीमत 13,999 रुपये है
  • 23 फरवरी से ब्लैक, गोल्ड और टाइटेनियम कलर में रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा
  • 26 फरवरी से इसकी बिक्री प्रमुख ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू होगी
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बुधवार को अपनी 2017 के-सीरीज़ के एक स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया। एलजी के10 (2017) को भारतीय मार्केट में उतारा गया है। स्मार्टफोन की कीमत 13,990  रुपये है। यह 23 फरवरी से ब्लैक, गोल्ड और टाइटेनियम कलर में रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। वहीं, 26 फरवरी से इसकी बिक्री प्रमुख ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।

भारत में एलजी के10 (2017) के डुअल सिम वेरिएंट को उतारा गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन वीओएलटीई के साथ वीआईएलटीई फ़ीचर से लैस है। 112 नंबर वाले राष्ट्रीय इमरजेंसी नंबर के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एलजी के10 (2017) 9 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा।

याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन को कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2017 से ठीक पहले लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित कंपनी के स्किन का इस्तेमाल किया गया है। एलजी के10 (2017) में 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

एलजी के10 (2017) में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह सीमॉस सेंसर और फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। 4जी एलटीई के अलावा एलजी के10 (2017) के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ वी4.1 और 3.5 एमएम जैक शामिल हैं। फोन की बैटरी 2800 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 148.7x75.2x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा नहीं है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.