LG मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लाने वाली है गेस्चर कंट्रोल फोन

LG ने बुधवार को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) इवेंट का इनवाइट सार्वजनिक किया। एलजी का इवेंट 24 फरवरी को बार्सिलोना में आयोजित होगा और इनवाइट वीडियो के रूप में आया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 20:00 IST
ख़ास बातें
  • 24 फरवरी को आयोजित होगा एलजी का इवेंट
  • LG G8 को लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
  • Goodbye Touch टेक्स्ट से मिला यह इशारा
LG ने बुधवार को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) इवेंट का इनवाइट सार्वजनिक किया। एलजी का इवेंट 24 फरवरी को बार्सिलोना में आयोजित होगा और इनवाइट वीडियो के रूप में आया है। इनवाइट में इवेंट की तारीख के अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई है। इनवाइट के टैगलाइन पर गौर किया जाए और वीडियो को ध्यान में रखा जाए तो हम इस दक्षिण कोरियाई कंपनी के अगले स्मार्टफोन में गेस्चर कंट्रोल की उम्मीद कर सकते हैं। कयास हैं किकंपनी द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में LG G8 को लॉन्च किया जाएगा।

LG ने मंगलवार को YouTube चैनल पर कंपनी के 24 फरवरी के इवेंट को लेकर वीडियो साझा किया। इस वीडियो का टाइटल LG Premiere है। इसमें एक हाथ को हिलाकर टेक्स्ट को समन और डिसमिस करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। सिर्फ स्क्रीन पर दो शब्द नज़र आते हैं- Goodbye Touch। इनवाइट वीडियो में इस्तेमाल किए गए टेक्स्ट और एक्शन तो यही इशारे करते हैं कि कंपनी इस इवेंट में किसी किस्म की गेस्चर कंट्रोल टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाएगी। इस तकनीक की मदद से यूज़र अपने एलजी फोन पर टास्क बिना स्क्रीन को छुए परफॉर्म कर पाएंगे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि एलजी के अगले फ्लैगशिप हैंडसेट को एलजी जी8 के नाम से बुलाया जाएगा। संभव है कि कंपनी इस खास तकनीक को किसी और वेरिएंट का हिस्सा बनाए।
Advertisement

हाल ही में एलजी जी8 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें (रेंडर्स) सामने आईं थीं। इससे पता चला कि LG G8 में कंपनी ने एलजी जी7+ थिंक के ही डिज़ाइन लैंगवेज को अमल किया है। तस्वीरें बताती हैं कि स्मार्टफोन ग्लास-सेंडविच डिज़ाइन वाला होगा और बीच में मेटल फ्रेम को जगह मिलेगी। पिछले हिस्से पर डिज़ाइन थोड़ा अलग है। इस फोन का डुअल कैमरा सेटअप हॉरीज़ॉन्टल पोज़ीशन में होगा।

LG G8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने के कयास हैं। लेकिन लॉन्च महीने बाद ही है। ऐसे में इस प्रोसेसर की उम्मीद कम लगती है। संभव है कि LG अपने इस फोन में स्नैपड्रैगन 845 का ही इस्तेमाल करे। इसके अलावा एलजी द्वारा MWC 2019 में फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की भी चर्चा है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G8, LG, MWC, MWC 2019

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.