4G सपोर्ट वाला LG Gentle फ्लिप फोन लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 5 अगस्त 2015 11:24 IST
एलजी (LG) ने दक्षिण कोरिया में जेंटल (Gentle) फ्लिप फोन लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत KRW 200,000 (करीब 11,000 रुपये) है। फिलहाल, एलजी जेंटल (LG Gentle) फ्लिप फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। वैसे LG ने अब तक अपने फ्लिप फोन को कोरियाई मार्केट तक ही सीमित रखा है। ऐसे में इस फोन के किसी और देश में लॉन्च किए जाने की संभावना बेहद ही कम है।

आपको बता दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में एलजी आइस क्रीम स्मार्ट (LG Ice Cream Smart) फ्लिप फोन को अपने घरेलू मार्केट दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया था। हैंडसेट को KRW 300,000 (करीब 17,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था और यह सिर्फ कोरियाई मार्केट में ही बिका।
Advertisement

LG Gentle स्मार्टफोन में 3.2 इंच का LCD टचस्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन है 320x480 pixels। हैंडसेट में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इस फ्लिप फोन में 1.1GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) मौजूद होगा और साथ में होगा 1GB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।



LG के इस नए फ्लिप फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि इसका फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में 1700mAh की रीमूवेबल बैटरी है। 4G LTE के अलावा LG Gentle में वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3G कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 117.7x58.7x16.6mm है और वजन 143 ग्राम। यह हैंडसेट नेवी (Navy) और बरगंडी (Burgundy) कलर में उपलब्ध होगा। LG Gentle स्मार्टफोन में T9 कीबोर्ड मौजूद है। रियर पैनल पर लेदर फिनिश दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.