एलजी जी6 के डिस्प्ले को लेकर कंपनी ने जारी किया नया टीज़र

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2017 15:10 IST
एलजी जी6 के लॉन्च होने में 10 दिन से भी कम समय बचा है। और कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लगातार सुर्खियों में बनाए रखना चाहती है। एलजी करीब हर रोज 'नए टीज़र' जारी कर रही है। और नए टीज़र में जी6 के पूरी तरह से नए फुलविज़न डिस्प्ले के साथ यूएक्स बदलाव की जानकारी दी गई है।

एलजी ने गुरुवार को एक और टीज़र जारी किया जिसमें पहली बार पूरी तरह से नया यूएक्स 6.0 पहली बार दिख रहा है। हमें पहले ही पता है कि एलजी जी6 में 5.7 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जो 18:9 के अनुपात में हो सकता है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि एलजी जी6 फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आएगा जिसे पूरे स्क्रीन का फायदा मिलेगा। यूएक्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है जिससे यह स्मार्टफोन के अगले हिस्से को पूरी तरह से कवर कर ले।
Advertisement

एलजी ने जोर देते हुए कहा कि जी6 में फुलविज़न डिस्प्ले से यूज़र को ''नया व्यूइंग एक्सपीरिएंस'' मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, वेब सर्फिंग, ई-बुक पढ़ते, वीडियो देखने या फिर गेम खेलने के समय स्क्रीन के ऊपरी व निचले हिस्से में ज्यादा जानकारी मिलेगी। एलजी जी6 एक ऐसे फ़ीचर के साथ आएगा जिससे यूज़र 16:9 अनुपात वाले कंटेट को 18:9 के फॉर्मेट में देख पाएंगे।

एलजी यूएक्स 6.0 एक चौकोर कैमरा फ़ीचर के साथ आएगा जिससे  18:9 के डिस्प्ले को दो परफेक्ट स्क्वायर में विभाजित किया जा सकेगा। इससे यूज़र उसी विंडो में तस्वीर को शूट कर उसे रिव्यू भी कर सकेंगे। यह फ़ीचर इंस्टाग्राम ऐप में उपलब्ध रहा है। यूएक्स 6.0 एक फूड मोड भी  ऑफर करेगा और यूज़र 2 से 100 तस्वीरें एक लूप में इकट्ठा कर जिफ़ इमेज बना सकेंगे। एलजी जी6 यूज़र कई सारे स्क्वायर तस्वीरों को इकट्ठा कर लॉक स्क्रीन पर उसे कोलाज वॉलपेपर की तरह इस्तेमाल कर पाएंग। एलजी 'एडवांस्ड मल्टी टास्किंग' फ़ीचर की भी तारीफ़ कर रही है जिससे  यूज़र स्पिलिट स्क्रीन मोड में ही कई सारे ऐप खोल सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MWC, MWC 2017, LG, LG Mobiles, LG G6, LG G6 Specifications, QDAC

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.