50MP कैमरा व 12GB रैम के साथ Realme GT 2 सीरीज़ 28 फरवरी को होगी लॉन्च

Realme GT 2 सीरीज़ को ग्लोबली 28 फरवरी को Mobile World Congress (MWC) 2022 के दौरान बार्सिलोना में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह सीरीज़ ग्लोबल लॉन्च से पहले चीन में दस्तक दे चुकी है, जिसमें Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं।

50MP कैमरा व 12GB रैम के साथ Realme GT 2 सीरीज़ 28 फरवरी को होगी लॉन्च
ख़ास बातें
  • Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro चीन में हो चुके हैं लॉन्च
  • दोनों फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है रियलमी जीटी 2 प्रो
विज्ञापन
Realme GT 2 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है। यह सीरीज़ 28 फवरी को लॉन्च की जाएगी। बता दें, रियलमी जीटी 2 सीरीज़ में दो स्मार्टफोन मॉडल शामिल हैं, जो हैं- Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया जा चुका है। रियलमी जीटी 2  प्रो दोनों में से फ्लैगशिप मॉडल है, जिसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, वनीला रियलमी जीटी 2 फोन Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करते हैं।

Realme GT 2 सीरीज़ को ग्लोबली 28 फरवरी को Mobile World Congress (MWC) 2022 के दौरान बार्सिलोना में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह सीरीज़ ग्लोबल लॉन्च से पहले चीन में दस्तक दे चुकी है, जिसमें Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं।
 

Realme GT 2 specifications

रियलमी जीटी 2 फोन में 6.62-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके इसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX776 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Realme GT 2 Pro specifications

रियलमी जीटी 2 प्रो फोन में 6.7-इंच का 2K (1,440x3,216 पिक्सल) LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके इसके साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.62 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »