एलजी जी6 में होगा 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 फरवरी 2017 11:22 IST
एलजी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 के बारे में लगातार नई जानकारियां दे रही है। और कंपनी की कोशिश फोन को चर्चा में बनाए रखने की है। कंपनी लगातार नए टीज़र जारी कर रही है। अब कंपनी ने एलजी जी6 के कैमरे को लेकर जानकारी साझा की है।

एलजी ने बताया है कि एलजी जी6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, रियर कैमरे में दोनों लेंस 13 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन के होंगे और  वाइड शॉट लेने के लिए एक कैमरे में 125 डिग्री लेंस होगा। एलजी जी5 और वी20 में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है जो 135 डिग्री-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वहीं बात करें फ्रंट कैमरे की तो जी6 में 100 डिग्री का वाइड एंगल लेंस होगा। इसके रिज़ॉल्यूशन का अभी पता नहीं चला है। फ्रंट कैमरे में एलजी वी20 की तरह ही हाई-फाई वीडियो रिकॉर्डिंग और मैनुअल कैमरा मोड दिया जा सकता है।

बता दें कि पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी किया था, जिसमें नया यूएक्स 6.0 पहली बार दिख रहा है। हमें पहले ही पता है कि एलजी जी6 में 5.7 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जो 18:9 के अनुपात में हो सकता है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि एलजी जी6 फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आएगा जिसे पूरे स्क्रीन का फायदा मिलेगा। यूएक्स को इस तरह डिज़ाइन किया गया है जिससे यह स्मार्टफोन के अगले हिस्से को पूरी तरह से कवर कर ले।

एलजी ने जोर देते हुए कहा कि जी6 में फुलविज़न डिस्प्ले से यूज़र को ''नया व्यूइंग एक्सपीरिएंस'' मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, वेब सर्फिंग, ई-बुक पढ़ते, वीडियो देखने या फिर गेम खेलने के समय स्क्रीन के ऊपरी व निचले हिस्से में ज्यादा जानकारी मिलेगी। एलजी जी6 एक ऐसे फ़ीचर के साथ आएगा जिससे यूज़र 16:9 अनुपात वाले कंटेट को 18:9 के फॉर्मेट में देख पाएंगे।
Advertisement

एलजी यूएक्स 6.0 एक चौकोर कैमरा फ़ीचर के साथ आएगा जिससे  18:9 के डिस्प्ले को दो परफेक्ट स्क्वायर में विभाजित किया जा सकेगा। इससे यूज़र उसी विंडो में तस्वीर को शूट कर उसे रिव्यू भी कर सकेंगे। यह फ़ीचर इंस्टाग्राम ऐप में उपलब्ध रहा है। यूएक्स 6.0 एक फूड मोड भी  ऑफर करेगा और यूज़र 2 से 100 तस्वीरें एक लूप में इकट्ठा कर जिफ़ इमेज बना सकेंगे। एलजी जी6 यूज़र कई सारे स्क्वायर तस्वीरों को इकट्ठा कर लॉक स्क्रीन पर उसे कोलाज वॉलपेपर की तरह इस्तेमाल कर पाएंग। एलजी 'एडवांस्ड मल्टी टास्किंग' फ़ीचर की भी तारीफ़ कर रही है जिससे  यूज़र स्पिलिट स्क्रीन मोड में ही कई सारे ऐप खोल सकेंगे।
Advertisement

एलजी जी6 स्मार्टफोन को स्पेन के बार्सिलोना में होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया जाना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lg, Lg mobile, Lg smartphone, Lg G6, Lg G6 Leak, Lg G6 camera, mwc
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.