एलजी जी6 कुल 8 रंग में उपलब्ध और एलजी क्यू6 के 7 कलर वेरिएंट

एलजी जी6 की बात करें तो अब यह मोरक्कन ब्लू, लवेंडर वॉयलट, रास्पबेरी रोज़, ऐस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लैटिनम, मिस्टिक व्हाइट और मरीन ब्लू रंग विकल्पों के साथ मिलेगा। वहीं, एलजी क्यू 6 मोरक्कन ब्लू, लवेंडर वॉयलट, ऐस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लैटिनम, मिस्टिक व्हाइट, टेरा गोल्ड और मरीन ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 30 जनवरी 2018 13:35 IST
ख़ास बातें
  • एलजी अपने LG G6 और LG Q6 मॉडल नए रंग वेरिएंट के साथ लेकर आएगी
  • दक्षिण कोरिया में ये वेरिएंट फरवरी की शुरुआत से मिलने शुरू हो जाएंगे
  • इन वेरिएंट की भारत आने की है प्रबल संभावना
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी अपने LG G6 और LG Q6 मॉडल नए रंग वेरिएंट के साथ लेकर आएगी। कपनी ने ऐलान किया है कि वह एलजी 6 को मोरक्कन ब्लू, लवेंडर वॉयलट और रास्पबेरी रोज़ वेरिएंट में लेकर आएगी। इस तरह जी6 आठ रंग और क्यू6 कुल 7 अलग-अलग रंग के विकल्प में यूजर को मिलेगा। नए रंग वाले वेरिएंट फरवरी की शुरुआत से दक्षिण कोरिया में मिलने शुरू हो जाएंगे, जिनके भारत आने की पूरी-पूरी संभावना है।

एलजी जी6 की बात करें तो अब यह मोरक्कन ब्लू, लवेंडर वॉयलट, रास्पबेरी रोज़, ऐस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लैटिनम, मिस्टिक व्हाइट और मरीन ब्लू रंग विकल्पों के साथ मिलेगा। वहीं, एलजी क्यू 6 मोरक्कन ब्लू, लवेंडर वॉयलट, ऐस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लैटिनम, मिस्टिक व्हाइट, टेरा गोल्ड और मरीन ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

गौर करने वाली बात है कि सीईएस 2018 से ठीक पहले एलजी ने अपने स्मार्टफोन वी30 का नया रास्पबेरी रोज़ एडिशन उतारा था। हाल में हुई घोषणा से अब ऐसा लगता है कि इस 'प्रीमियम' रंग का विकल्प कंपनी अब सिर्फ अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मॉडल 'जी सीरीज' और 'वी सीरीज' में ही देगी।

LG G6 स्मार्टफोन को सबसे पहले कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया  था। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम भी इसमें मौजूद है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

वहीं, LG Q6 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच फुलविज़न डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। एलजी क्यू6+ और एलजी क्यू6 में बेहद मामूली फर्क है। LG Q6+ में जहां 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, वहीं एलजी क्यू6 में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।    
Advertisement

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एलजी के जल्द एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की अफवाह है लेकिन  समयसीमा को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी भारतीय बाज़ार में एलजी जी6 लाइट को भी उतार कर सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • Bad
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, ergonomic design
  • Striking display
  • Feature-rich OS
  • Dedicated microSD slot
  • Competent rear camera
  • Bad
  • Lacks fingerprint sensor
  • Battery life could be better
  • Average gaming performance
  • Mediocre front camera
  • Legacy USB connector
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG G6, Q6, LG phone, LG phone price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.