एलजी जी6 के मिनी वेरिएंट के बारे में पता चला

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 मई 2017 12:50 IST
ख़ास बातें
  • ख़बर है कि कंपनी एलजी जी6 के एक मिनी वेरिएंट पर काम करही है
  • एलजी जी6 के मिनी वेरिएंट के बारे में पता चला है
  • एलजी जी6 पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुआ है
एलजी ने इसी साल एमडब्ल्यूसू 2017 में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 लॉन्च किया था। पिछले महीने ही कंपनी ने भारत में एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश किया। अब ख़बर है कि कंपनी एलजी जी6 के एक मिनी वेरिएंट पर काम करही है। टेक्नोबफलो नाम की एक वेबसाइट ने एलजी जी6 मिनी वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है।

टेक्नोबफलो की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी छोटे स्क्रीन वाले एक नए डिवाइस पर काम करही है। नया डिवाइस कंपनी के फ्लैगशिप जी6 की तरह ही होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का मिनी वेरिएंट ही होगा।
Advertisement

बता दें कि कंपनी पहले भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के मिनी वेरिएंट पेश कर चुकी है। एलजी जी4 का मिनी वेरिएंट जी4सी और एलजी जी5 के जी5 मिनी को पहले देखा जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस बिल्कुल जी6 की तरह दिखेगा और इसमें भी 18:9 रेशियो डिस्प्ले होगा, लेकिन डिस्प्ले पैनल 5.4 इंच होगा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जी6 मिनी के स्पेसिफिकेशन, ओरिजिनल जी6 की तरह ही होंगे या नहीं। इसके अलावा एलजी द्वारा इस डिवाइस को सभी बाज़ारों में पेश ना कर सिर्फ उभरते हुए बाज़ारों में लॉन्च करने की उम्मीद है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। हालांकि, भारत में सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है।  हैंडसेट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lg, Lg mobile, Lg smartphone, Lg g6, Lg G6 mini
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.