एलजी जी6 होगा वाटरप्रूफ, 3200 एमएएच से ज्यादा बड़ी बैटरी होने की उम्मीद

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 फरवरी 2017 16:37 IST
एलजी ने अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 का एक नया टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र से पता चलता है कि एलजी जी6 स्मार्टफोन वाटर और डस्ट प्रूफ फ़ीचर के साथ आएगा। नया टीज़र कंपनी के उन टीज़र में शामिल है जिन्हें कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर प्रमोट कर रही है। इन टीज़र के मुताबिक, जी6 एक भरोसेमंद फोन होगा जो एआई असिस्टेंट और 'बिग स्क्रीन दैट फिट्स' जैसे फ़ीचर के साथ आएगा।

लेटेस्ट टीज़र को पॉकेटनाउ ने साझा किया है और इसमें लिखा गया है, ''रेजिस्ट मोर अंडर प्रेशर''। इससे पुष्टि होती है कि एलजी जी6 वाटर व डस्ट प्रूफ क्षमता के साथ आएगा। टीज़र तस्वीर में एक टैगलाइन भी लिखी है, ''एलजी के अगले जेनरेशन वाले स्मार्टफोन के साक्षी बनें।'' पहले हुए लीक और एलजी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक टीजर से पता चलता है कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आ सकता है।

इसके अलावा, एक दक्षिण कोरियाई रिपोर्ट में दावा किया है कि एलजी जी6 में एक बड़ी क्षमता वाली बैटरी होगी। जो कि पिछले एलजी जी5 में दी गई बैटरी से 15 प्रतिशत ज्यादा क्षमता वाली होगी। इस रिपोर्ट में एक वरिष्ठ एलजी एग्जीक्यूटिव के हवाले से कहा गया है, ''जी6 में 3200 एमएएच से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी होगी।'' एलजी जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी दी गई थी जो कि एलजी जी4 मे दी गई 3000 एमएएच की तुलना में छोटी थी।

एलडी ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में चुनिंदा यूज़र के लिए 'प्रीलिमिनरी एक्सपेरीमेंट ग्रुप' की शुरुआत की थी। कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा यूज़र को इस महीने मुफ्त में जी6 इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा। एलजी जी6 के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए 26 फरवरी को होने वाले इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
Advertisement

एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कंपनी के 26 फरवरी को होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस इवेंट की शुरुआत 4.30 बजे से होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MWC, MWC 2017, LG, LG Mobiles, LG G6, LG G6 Specifications, QDAC

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.