एलजी जी5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 21 फरवरी को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 17:03 IST
एलजी ने पिछले महीने एमडब्ल्यूसी 2016 कीनोट इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू किया था। हालांकि, इनवाइट में किसी भी डिवाइस या सर्विस का कोई ज़िक्र नहीं था। अब दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने पुष्टि की है कि 21 फरवरी को फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 को लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस ट्रेड शो स्पेन के बार्सिलोना शहर में 22 से 25 फरवरी को आयोजित होगा।

एलजी मोबाइल ने बुधवार को अपने फेसबुक पेज एक जिफ इमेज पोस्ट किया जिसमें लिखा था, "21 फरवरी को प्लेग्राउंड में नए दोस्तों से मिलें। एलजी जी5 डे।" कीनोट 21 फरवरी को दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग भी इसी दिन अपने फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज को पेश करेगी।

अब तक मिली जानकारियों से इस हैंडसेट के डिजाइन और फ़ीचर का खुलासा हुआ है। एलजी जी5 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। इसमें एलजी वी10 की तरह टिकर डिस्प्ले भी होगा।

जी5 में 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा। याद रहे कि एलजी जी4 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। जी5 में 'मैजिक स्लॉट' होने की जानकारी सामने आई है, यह किसी हार्डवेयर एक्सपेंशन से संबंधित होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि टिकर डिस्प्ले का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 160x1040 पिक्सल है। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।
Advertisement

जी5 के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होने की भी जानकारी सामने आई है। वैसे तो इंटरनेट पर एलजी जी5 में रेटिना स्कैनर की मौजूदगी को लेकर भी दावे किए गए हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट में इसका ज़िक्र नहीं है। जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी होगी जो जी4 में मौजूद 3000 एमएएच की तुलना में थोड़ी छोटी है।
Advertisement

एलजी जी5 को 2016 की पहली तिमाही में उपलब्ध कराए जाने का अनुमान है। याद रहे कि एलजी जी4 को इस साल अप्रैल महीने में पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.