एलजी जी4 स्टायलस 3जी में 3000 एमएएच की बैटरी, 19,000 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2016 17:52 IST
एलजी इंडिया ने जी4 स्टायलस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 19,000 रुपये में लॉन्च किया है। एलजी जी4 स्टायलस 3जी स्मार्टफोन को कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह ऑरिजनल जी4 स्टायलस का 3जी वेरिएंट है। हम एलजी के इस नए स्मार्टफोन को जल्द मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

(पढ़ें: एलजी जी4 स्टायलस 3जी बनाम एलजी जी4 स्टायलस)
Advertisement

एलजी जी4 स्टायलस और एलजी जी4 स्टायलस 3जी में 4जी एलटीई सपोर्ट के अलावा भी कुछ अंतर हैं। जी4 स्टायलस 3जी 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6592एम प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि जी4 स्टायलस 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर से लैस है। एलटीई मॉडल में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि 3जी वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल का। दोनों ही मॉडल 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं। एलजी जी4 स्टायलस 3जी के बाकी स्पेसिफिकेशन जी4 स्टायलस वाले ही हैं।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला एलजी जी4 स्टायलस में कंपनी के एलजी यूएक्स 4.0 यूआई का इस्तेमाल किया गया है। जी4 स्टायलस में 5.7 इंच का डिस्प्ले है। नाम से ही साफ है कि इस हैंडसेट में नोट बनाने के लिए रबरडियम स्टायलस दिया गया है। जी4 स्टायलस स्मार्टफोन की खूबियों की बात करें, तो हैंडसेट में गेस्चर शॉट, नॉक कोड और ग्लांस व्यू जैसे फीचर हैं।
Advertisement

एलजी जी4 स्टायलस में 5.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 258 पीपीआई। हैंडसेट में 1 जीबी का रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 8GB की, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट में 3000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

याद दिला दें कि एलजी ने पिछले साल अगस्त महीने में जी4 स्टायलस की कीमत में भी कटौती की थी। एलजी जी4 स्टायलस को भारत में 24,990 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब यह  21,000 रुपये में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.