स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस एलई प्रो मैक्स की कीमत हुई लीक

स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस एलई प्रो मैक्स की कीमत हुई लीक
विज्ञापन
क्वालकॉम ने अपने सीईएस कीनोट एड्रेस में पुष्टि की थी कि एलईटीवी का एलई मैक्स प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा।

इवेंट में इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च तो नहीं किया गया, लेकिन यह घोषणा ज़रूर की गई कि इसकी बिक्री 2016 की पहली तिमाही में शुरू होगी। अब चीन की एक मोबाइल वेबसाइट ने एलई मैक्स प्रो की कथित कीमत का खुलासा किया है। मोबाइल डैड के मुताबिक, एलई मैक्स प्रो की कीमत 3,500 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) होगी।

हमें सीईएस 2016 में एलई मैक्स प्रो के साथ रूबरू होने का मौका मिला। हमें जानकारी मिली कि हैंडसेट में 6.33 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 4 जीबी का रैम, 3400 एमएएच की बैटरी है। यह 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। डुअल-सिम एलई मैक्स प्रो 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर कस्टम यूआई एलईटीवी दिया गया है। स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा जिसका मतलब है कि एलईटीवी ने प्रोसेसर और क्लॉक स्पीड के बीच तालमेल बनाने की पूरी कोशिश की है।
क्वालकॉम ने सीईएस कीनोट में एलई मैक्स प्रो में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0 टेक्नोलॉजी मौजूद होने की भी जानकारी दी थी। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 30 मिनट में 0 से 60 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा।

चीन की इस कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। हमें इसके आधिकारिक लॉन्च का इंतज़ार करना होगा। अफसोस की बात यह है कि स्मार्टफोन को अभी तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट lemall.com पर लिस्ट भी नहीं किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »