Lenovo Z6 Youth Edition 22 मई को होगा लॉन्च

Lenovo Z6 Youth Edition से 22 मई को पर्दा उठाया जाएगा। लेकिन कंपनी के प्री-ऑर्डर पेज़ से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 21 मई 2019 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro से सस्ता हो सकता है Lenovo Z6 Youth Edition
  • Lenovo Z6 Youth Edition से 22 मई को उठेगा पर्दा
  • Lenovo Z6 Youth Edition के पिछले हिस्से पर हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Lenovo Z6 Youth Edition 22 मई को होगा लॉन्च

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Z6 Youth Edition से 22 मई को पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड6 यूथ एडिशन के प्री-ऑर्डर के लिए एक वेबपेज़ भी बनाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि Lenovo Z6 Youth Edition कंपनी के ज़ेड6 प्रो स्मार्टफोन का कमज़ोर वेरिएंट है। Lenovo Z6 Pro की तुलना में यह थोड़ा किफायती हो सकता है। Lenovo Z6 Youth Edition को तो 22 मई को लॉन्च किया जाना है लेकिन कंपनी के प्री-ऑर्डर पेज़ से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया है।

आगामी Lenovo Z6 Youth Edition में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ ऊपरी और किनारों पर पतले बेज़ल हो सकते हैं। Lenovo के प्री-ऑर्डर पेज़ पर दावा किया गया है कि Z6 Youth Edition का डिस्प्ले एचडीआर 10 सपोर्ट से लैस होगा। फिलहाल रिजॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। ऑफिशियल प्री-ऑर्डर पेज़ पर पोस्ट किए रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) के अनुसार, Lenovo Z6 Youth Edition के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं।

कैमरा सेटअप के अलावा सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Lenovo Z6 Youth Edition में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। Lenovo ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट भी हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

याद करा दें कि Lenovo Z6 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है और यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और लिक्विड-कूलिंग सिस्टम भी है। Lenovo Z6 Youth Edition को चीन में 22 मई को लॉन्च किया जाना है। लेनोवो वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर लिस्टिंग के अनुसार, फोन की बिक्री 28 मई से होगी। Lenovo ने फिलहाल Z6 Youth Edition की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह Z6 Pro से सस्ता हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Lenovo Z6 Youth Edition, Lenovo Z6 Pro

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.