Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन से 27 मार्च को उठेगा पर्दा

Lenovo के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेनोवो जे़ड6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) से 27 मार्च 2019 यानी कल पर्दा उठने वाला है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 26 मार्च 2019 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro को जून 2019 में किया जा सकता है लॉन्च
  • लेनोवो जे़ड6 प्रो हो सकता है 5जी सपोर्ट से लैस
  • हाइपर विज़न कैमरा तकनीक के साथ आएगा Lenovo Z6 Pro

Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन से 27 मार्च को उठेगा पर्दा

Photo Credit: Weibo/Chang Cheng

Lenovo पिछले काफी समय से अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेनोवो जे़ड6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) पर काम कर रही है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) के दौरान लेनोवो (Lenovo) ने अपने लेनोवो जे़ड6 प्रो को पेश नहीं किया था और ना ही इसके स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया था। Lenovo Phone के वाइस प्रेसिडेंट एडवर्ड चैंग ने यह कंफर्म कर दिया है कि लेनोवो जे़ड6 प्रो (Lenovo Z6 Pro) को इस साल जून में 5जी सपोर्ट और हाइपरविज़न कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा।

लेनोवो के वाइस प्रेजिडेंट चैंग चेंग ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस बात की घोषणा की है कि 27 मार्च यानी कल Lenovo Z6 Pro को पेश किया जाएगा। इस फोन की मुख्य खासियत इसका कैमरा होगा। Lenovo पहले ही टीज़र जारी कर इस बात का संकेत दे चुकी है कि कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro में नया 'HyperVision' कैमरा होगा। इस पर 'हाइपर वीडियोज़' चलेंगी।
Advertisement

लेनोवो ने फिलहाल इस खास किस्म के वीडियो के बारे में विस्तार से नहीं बताया है और ना ही कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। Z6 Pro स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है लेकिन GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार लेनोवो जे़ड6 प्रो के बिना 5जी सपोर्ट वाले वेरिएंट को अप्रैल माह में उतारा जा सकता है।

Lenovo ने फिलहाल इस संबंध में जानकारी मुहैया नहीं कराई है कि आखिर Lenovo Z6 Pro में कौन से प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Lenovo Z5 Pro GT की तरह Lenovo Z6 Pro में भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Lenovo Z6 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.