लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 11:21 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च
  • इस फोन में एक हेल्थ ऐप पहले से इंस्टॉल होगा
  • यह स्मार्टफोन लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है
लेनोवो कई दिनों से अपने ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन के लिए सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रचार कर रही है। कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। इस इनवाइट में कंपनी ने फोन के लॉन्च की तारीख का भी खुलासा कर दिया है।

लेनोवो द्वारा भेजे गए इनवाइट में 'विटनेस टूमॉरो, टुडे' टैगलाइन दी गई है। लॉन्च इवेंट गुरुवार को 22 सितंबर को नई दिल्ली में सुबह 11.30 बजे आयोजित होगा। कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने एक वीडियो टीज़र जारी कर इस स्मार्टफोन में पहले से हेल्थ ऐप इंस्टॉल होने का खुलासा किया था।
Advertisement
 

ज़ेड2 प्लस को लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 नाम से 1,799 चीनी युआन की कीमत पर मई में चीन में लॉन्च किया गया था। लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ेड2 प्लस हैंडसेट 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन, पनोरमा मोड, इंटेलिजेंट एचडीआर और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर हैं।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर आधारित ज़ेडआईयूआई 2.0 पर चलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला नया फोन Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 200MP का है कैमरा
  2. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  3. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  5. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  6. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.