लेनोवो वाइब एक्स3 बुधवार से मिलेगा, सीमित संख्या में है उपलब्ध

लेनोवो वाइब एक्स3 बुधवार से मिलेगा, सीमित संख्या में है उपलब्ध
विज्ञापन
लेनोवो ने जानकारी दी है कि वाइब एक्स3 स्मार्टफोन बुधवार को दोपहर 2 बजे से उपलब्ध होगा। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि लेनोवो वाइब एक्स3 हैंडसेट सीमित संख्या में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: लेनोवो वाइब एक्स3 का रिव्यू)

याद दिला दें कि लेनोवो ने पिछले महीने वाइब एक्स3 स्मार्टफोन को भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें 5.5 इंच का एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। हैंडसेट में रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र सिर्फ एक ही सिम कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वाइब एक्स3 हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 418 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

वाइब एक्स3 में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स 230 सेंसर, एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोटोग्राफी के दीवानों के लिए अच्छी खबर यह है कि स्मार्टफोन प्रो मोड, स्मार्ट असिस्ट, स्लो मोशन और लाइटस्केप जैसे सॉफ्टवेयर फ़ीचर के साथ आता है।

भारत में लॉन्च किया गया वाइब एक्स3 फोन 3500 एमएएच की बैटरी से लैस है जो चीन में पेश किए गए वेरिएंट से 100 एमएएच कम है। 4जी एलटीई के अलावा लेनोवो वाइब एक्स3 में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर है जिसे पील ऐप के साथ इस्तेमाल करने पर यूज़र सिनेमा और सीरियल को अपने टेलीविज़न सेट पर देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »