लेनेवो वाइब एस1 लाइट लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस

लेनेवो वाइब एस1 लाइट लॉन्च, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से है लैस
विज्ञापन
लेनेवो ने सीईएस 2016 ट्रेड शो से ठीक पहले नया स्मार्टफोन वाइब एस1 लाइट लॉन्च किया है। हैंडसेट की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,250 रुपये) है और  इसकी बिक्री 2016 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी सीईएस ट्रेड शो के दौरान दिए जाने की संभावना है।

लेनेवो वाइब एस1 लाइट को पहली नज़र में देखकर कहा जा सकता है कि यह लेनेवो वाइब एस1 की तुलना में ज्यादा बेसिक वर्ज़न है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। वाइब एस1 लाइट ब्लू और व्हाइट कलर में मिलेगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। इस हैंडसेट में वाइब एस1 की तरह 5 इंच (1080x1920 पिक्सल) का फुल-एचडी डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी तरफ, वाइब एस1 64-बिट 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला लेनेवो वाइब एस1 लाइट एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और बीएसआई सेंसर से लैस है। वाइब एस1 लाइट का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल सेंसर वाला होगा। गौर करने वाली बात है कि लेनेवो वाइब एस1 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल दो फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

नए हैंडसेट का डाइमेंशन 145x71x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 129 ग्राम। हैंडसेट में 4जी, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2700 एमएएच की बैटरी। लेनेवो वाइब एस1 लाइट को लॉन्च किए जाने की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड वर्ल्ड द्वारा दी गई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »