लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारी खूबियां

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 16:43 IST
लेनोवो ने अपने वाइब के5 नोट स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होगी और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह हैंडसेट 3 अगस्त को रात 11 बजकर 59 मिनट से ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

लेनोवो वाइब के5 नोट हैंडसेट प्लेटिनम सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 11,999 रुपये में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। वाइब के5 नोट के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की बिक्री 13,499 रुपये में की जाएगी। लेनोवो हैंडसेट के साथ थिएटर मैक्स कंट्रोलर और एमकैट ईवो गेमपैड प्रो 2 को बंडल के तौर पर भी बेचेगी।
Advertisement

लेनेवो वाइब के5 नोट पूरी तरह से मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन है। यह पिछले साल लॉन्च किए गए लेनोवो वाइब के4 नोट का अपग्रेडेड वेरिएंट है।  इस हैंडसेट की एक और खासियत फिंगप्रिंट सेंसर है जो रियर पैनल पर कैमरे के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमस स्पीकर हैं जो के4 नोट की भी अहम ख़ासियतों में से एक है।

लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के तौर पर यूज़र के पास 3 या 4 जीबी में से चुनने का विकल्प रहेगा। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

लेनेवो वाइब के5 नोट एक 4जी डुअल-सिम (नैनो) फोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनेवो वाइब के5 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी के प्योर यूआई का इस्तेमाल किया गया है। के5 नोट में डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर भी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.