Lenovo का फुलस्क्रीन डिस्प्ले स्मार्टफोन 14 जून को होगा लॉन्च

मौज़ूदा ट्रेंड की तरह Lenovo भी जल्द ही बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेनोवो के एक अधिकारी ने नया टीज़र जारी किया है जो कंपनी द्वारा फुलस्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 मई 2018 15:39 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट चांग चैंग ने ज़ारी किया टीज़र
  • Lenovo भी जल्द ही बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है
  • इसमें आईफोन X जैसा नॉच डिस्प्ले नहीं होगा
मौज़ूदा ट्रेंड की तरह Lenovo भी जल्द ही बिना बेज़ल वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेनोवो के एक अधिकारी ने नया टीज़र जारी किया है जो कंपनी द्वारा फुलस्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि है। टीज़र को देखकर यही कहा जा सकता है कि इसमें आईफोन X जैसा नॉच डिस्प्ले नहीं होगा। कंपनी ने ट्रू ब्लू फुल स्क्रीन डिस्प्ले देने का फैसला किया है। टीज़र में इस्तेमाल की गई तस्वीर से लगता है कि Lenovo के इस स्मार्टफोन को 14 जून को लॉन्च किया जाएगा।

लेनोवो ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट चांग चैंग ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीज़र पोस्ट किया है। टीज़र इमेज में हैंडसेट के डिस्प्ले का एक हिस्सा नज़र आ रहा है जो इशारा करता है कि Lenovo सभी सेंसर के लिए नॉच नहीं देने वाली है। इस फुल स्क्रीन स्मार्टफोन को कोई नाम नहीं दिया गया है। संभवतः इसके बारे में और जानकारी आने वाले समय में आएगी। चैंग ने दावा किया है कि कैमरा, बेज़ल और एंटिना हटाने के बाद कंपनी अपने अगले स्मार्टफोन में 95 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में सफल रही है।
Advertisement

अगर यह नॉच डिस्प्ले नहीं है तो संभवतः फ्रंट कैमरा Vivo APEX की तरह फ्लिप अप करेगा। लेकिन यह सिर्फ कयास है। Vivo APEX का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। हो सकता है कि लेनोवो अपने अगले फोन से इसी को चुनौती देने की कोशिश कर रही है।

टीज़र आ जाने के बाद Lenovo ने यह पुष्टि तो कर दी है कि जून में कंपनी का नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा। हालांकि, इसे सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मार्च महीने में कंपनी ने चीनी मार्केट में Lenovo K5 और Lenovo K5 Play स्मार्टफोन को Lenovo S5 के साथ लॉन्च किया था। लेनोवो के5 की कीमत तकरीबन 9,300 रुपये है और के5 प्ले की तकरीबन 7,200 रुपये। के5 सीरीज़ के दोनों हैंडसेट डुअल रियर कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Mobiles, Chang Cheng, Lenovo Teaser, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.