लेनोवो फैब 2 मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2016 11:40 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो फैब 2 मंगलवार को भारत में लॉन्च होगा
  • फैब 2 प्लस को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम है
लेनोवो मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेनोवो फैब 2 स्मार्टफोन टैंगो प्रोजेक्ट के तहत बनाए हुए फैब 2 प्रो का नॉन-टैंगो वेरिएंट है। कंपनी ने 6 दिसंबर को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं।

बता दें कि भारत में फैब 2 सीरीज़ के फैब 2 प्लस को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था। अभी टैंगो स्मार्टफोन फैब 2 प्रो के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मीडिया इनवाइट में कंपनी ने जानकारी दी है कि लेनोवो फैब 2 को भारत में 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कंपनी ने इस इवेंट को वेबिनार नाम दिया है।
Advertisement
 

बता दें कि लेनोवो फैब 2 की कीमत अमेरिका में 199 डॉलर (करीब 13,500 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच एचडी डिस्प्ले है जबकि फैब 2 प्लस में फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फैब 2 में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। फैब 2 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए 4050 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है। फैब 2 गनमेंटल ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर में मिलेगा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर फोन की बिक्री व कीमत का पता नहीं चला है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी8735डी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  2. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
  3. Jio यूजर्स की मौज! इन 2 रिचार्ज प्लान में अब मिलेगा अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा
  4. WhatsApp पर अब दोनों कैमरों से बना सकेंगे वीडियो, साथ में रिकॉर्ड होगा आपका रिएक्शन
  5. Jio Happy New Year 2.0 ऑफर, मात्र ₹50 में 28 दिनों तक अनलिमिटेड 4G/5G इंटरनेट
  6. TV पर आएगी आपकी तस्वीर, AI बनाएगा आपकी कहानी! Google के पेटेंट में दिखा नया आइडिया
  7. ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
  8. कार कंपनियां 1 दिसंबर से बढ़ा देंगी कीमत, खरीदने के लिए 5 दिन का समय
  9. Tata Cars Price Hike: दिसंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें, EV भी होंगी महंगी, जानें नई कीमतें
  10. HONOR Magic9 Pro Max लॉन्च: एंड्रॉयड फोन से iOS में भी होगी फाइल ट्रांसफर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 8800mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.