लेनोवो फैब 2 प्रो 'टैंगो' स्मार्टफोन की बिक्री नवंबर में शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2016 13:29 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले और कुल 4 कैमरा हैं
  • इस फोन में 'एआर और वीआर को यूजर के जीपीएस की तरह' बनाया गया है
  • लेनोवो फैब 2 प्रो की कीमत 499 डॉलर (33,500 रुपये ) रखी गई है।
दिग्गज़ सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को एक इवेंट में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च किए। गूगल का इरादा इन स्मार्टफोन के जरिेए ऐप्पल आईफोन और सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन को टक्कर देने का है। लेकिन कंपनी इस साल नवंबर में एक और स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उतार सकती है। हम बात कर रहे हैं गूगल के टैंगो प्रोजेक्ट के तहत बने लेनोवो फैब 2 प्रो स्मार्टफोन की। लेनोवो और गूगल द्वारा विकसित किए गए लेनोवो फैब 2 प्रो स्मार्टफोन को 'एआर और वीआर को यूजर के जीपीएस की तरह' बनाया गया है।

हालांकि फोन के सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद थी। लेकिन गूगल के क्ले बेवर ने सीनेट के साथ बातचीत में बताया कि फैब 2 प्रो को अगले महीने बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Advertisement

जून में लेनोवो टेक वर्ल्ड 2016 में कंपनी के चेयरमैन और सीईओ ने गुरुवार को पहला कंज्यूमर फेसिंग प्रोजकेट टैंगो स्मार्टफोन की घोषणा की थी। प्रोजेक्ट टैंगो मशीन विजन पर केंद्रित है। एक कैमरा और सेंसर सेटअप के साथ यह मोशन ट्रैकिंग, डेप्थ परसेप्शन और एरिया लर्निंग प्रोवाइड कराता है। यह रियलिटी ऐप्लिकेशन जैसे इंडोर नेविगेशन, सर्च और गेमिंग भी इनेबल कर सकता है। डेप्थ सेंसिंग के साथ इसे वर्चुअल रियलिटी में गेस्चर ट्रैकिंग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेनोवो फैब 2 प्रो की कीमत 499 डॉलर (33,500 रुपये ) रखी गई है।

इन सभी फीचर को इनेबल करने के लिए, लेनोवो फैब 2 प्रो में 6.4 इंच क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले और कुल 4 कैमरा दिए गए हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एक 16 मेगापिक्सल रियर आरजीबी कैमरा, एक इमेजर और एक एमीटर के साथ डेप्थ सेंसिंग इन्फ्रारेड कैमरा और एक मोशन ट्रैकिंग कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम है। फैब 2 प्रो में 4050 एमएएच बैटरी है जिसके 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का वादा किया गया है। फैब 2 प्रो में स्पीकर के लिए डॉल्बी एटमॉस ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा 3डी साउंड रिकॉर्डिंग के लिए डॉल्बी 5.1 कैप्चर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Advertisement

लेनोवो ने एक स्पेशल टैंगो ऐप स्टोर की भी घोषणा की जिसमें लॉन्च के समय 25 ऐप होंगे। साल के अंत तक टैंगो ऐप के 100 ऐप से लैस होने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Google, Tango project, Lenovo phab 2 pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.