लेनोवो फैब 2 प्लस मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो फैब 2 प्लस मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो भारत में अपना फैब 2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया मिलेगा
  • इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपने फैब 2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को आयोजित होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। लेनोवो फैब 2 प्लस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया 6.4 इंच डिस्प्ले। यह एक डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन है और इसमें 4050 एमएएच की बैटरी दी गई है।

याद दिला दें कि लेनोवो फैब 2 और लेनोवो फैब 2 प्लस को कंपनी ने इसी साल जून में कंपनी के टेक वर्ल्ड इवेंट में लॉन्च किया था। लेनोवो फैब 2 प्लस इन दोनों स्मार्टफोन में प्रीमियम वेरिएंट है और इसे 299 डॉलर (करीबप 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत की जानकारी का खुलासा मंगलवार को इवेंट में होगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो लेनोवो फैब 2 प्लस में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और उसके दायीं तरफ नीचे एक डुअल कैमरा मॉड्यूल है। इसमें 6.4 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8783 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए मालीटी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

लेनोवो फैब 2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की वाइब यूआई स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.0, आईएसपीएस और 1.34 माइक्रोन पिक्सल के साथ 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी लेने के लिए अपर्चर एफ/2.2 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इस फोन में 4050 एमएएच की बैटरी है और वज़न 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। लेनोलो फैब 2 प्लस शैंपेन गोल्ड व गनमेंटल ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well
  • Audio quality is good
  • Camera is good for macros
  • कमियां
  • Heavy and unwieldy size
  • Heats up quickly
  • Weak CPU performance
  • Battery life could be better
  • Dual-camera feels gimmicky
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी8783
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4050 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »