लेनोवो पी2 में है 5100 एमएएच की बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 2 जनवरी 2017 18:57 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो पी2 को आईएफए ट्रेड शो 2016 में लॉन्च किया गया था
  • इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
ऐसा लगता है कि लेनोवो भारत में जल्द ही अपने पी2 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। लेनोवो पी2 को लॉन्च किए जाने के संबंध में लेनोवो इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है।

लेनोवो इंडिया ने ट्वीट किया, "फोन की कम बैटरी से हैं परेशान? पावरहाउस जल्द आ रहा है।" बात दें कि लेनोवो पी2 बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है। लेनोवो पी2 को आईएफए ट्रेड शो 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके साथ लेनोवो ए प्लस को भी पेश किया गया था।

लेनोवो पी2 हैंडसेट कंपनी के पी1 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। आईएफए ट्रेड शो के दौरान लेनोवो ने घोषणा की थी कि कंपनी चीन में लेनोवो पी2 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट पेश करेगी। अभी साफ नहीं है कि भारत में फोन का कौन सा वेरिएंट लॉन्च होगा।

इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के दौरान लेनोवो पी2 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,500 रुपये) है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal body feels premium
  • Quick fingerprint scanner
  • Fast charging support
  • Great battery life
  • Bad
  • Feels heavy
  • Hybrid SIM slot
  • No scratch protection for display
  • Low-quality bundled earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.