लेनोवो पी2 भारत में आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2017 09:37 IST
लेनोवो भारत में बुधवार को अपना पी2 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह एक्सक्लूसिव तौर पर बुधवार से 12.30 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि लेनोवो इंडिया ने हफ्ते भर पहले ही इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी थी। लेनोवो पी2 की कीमत व उपलब्धता के बारे में अभी सटीक जानकारी का पता नहीं चला है।

लेनोवो पी2 के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्र्रीम किया जाएगा। आप इस लिंक पर क्लिक कर इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

याद रहे कि लेनोवो पी2 को आईएफए ट्रेड शो 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके साथ लेनोवो ए प्लस को भी पेश किया गया था। चीन में इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट को पेश किया गया था। वहीं, चुनिंदा मार्केट में 3 जीबी या 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी उपलब्ध कराया गया था।

भारत में दोनों वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि लेनोवो पी2 बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है।
Advertisement

लेनोवो पी2 हैंडसेट कंपनी के पी1 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के दौरान लेनोवो पी2 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,500 रुपये) है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Metal body feels premium
  • Quick fingerprint scanner
  • Fast charging support
  • Great battery life
  • Bad
  • Feels heavy
  • Hybrid SIM slot
  • No scratch protection for display
  • Low-quality bundled earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.